लंदन के पॉश इलाके लीसेस्टर स्क्वायर में हाल ही में खुले हल्दीराम के आउटलेट ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरी हैं। वहां लोगों की ऐसी भीड़ उमड़ी कि घंटों का इंतजार और लंबी कतारें भी उनके उत्साह को कम नहीं कर सकीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो इस बात के गवाह हैं कि यह सिर्फ एक रेस्तरां का खुलना नहीं, बल्कि प्रवासियों के लिए एक इमोशनल कनेक्ट है।
आखिर ऐसा क्या है इस स्वाद में? विदेशों में रहने वाले भारतीयों के लिए घर के स्वाद की कमी हमेशा खलती है। हल्दीराम जैसे ब्रांड्स जब वहां पहुंचते हैं, तो वे सिर्फ खाना नहीं, बल्कि अपनी मिट्टी की यादें लेकर आते हैं। गली-नुक्कड़ की चाट, राज कचौरी और असली भारतीय मसाले जो वहां के करी हाउस में नहीं मिलते, लोगों को चुंबक की तरह खींच लाते हैं।
ब्रिटिश-इंडियन खाने से अलग, असली देसी स्वाद लंदन में हजारों भारतीय रेस्तरां पहले से हैं, लेकिन उनमें से ज्यादातर का स्वाद अंग्रेजों की पसंद के हिसाब से ढल चुका है। वहां का चिकन टिक्का मसाला अक्सर मीठा होता है और मसालों में वह तीखापन नहीं होता जिसे हम भारतीय असली स्वाद कहते हैं। हल्दीराम जैसे ब्रांड ठेठ भारतीय जायका परोसते हैं, जिससे ग्राहकों को देसी होने का गर्व महसूस होता है।
पॉकेट-फ्रेंडली और वैल्यू फॉर मनी लीसेस्टर स्क्वायर जैसे महंगे इलाकों में सामान्य विदेशी रेस्तरां में खाना काफी महंगा पड़ता है। ऐसे में हल्दीराम का वैल्यू फॉर मनी मॉडल इसे बड़ा सहारा देता है। खासकर लंदन में रहने वाले भारतीय छात्रों और बैचलर्स के लिए यह एक किफायती विकल्प बन गया है, जहां पेट भर और मनपसंद खाना कम कीमत में मिल जाता है।
सोशल मीडिया का क्रेज और वायरल फीवर इस भीड़ के पीछे सोशल मीडिया की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। जैसे ही आउटलेट खुला, वहां पहुंचे लोगों ने रील और वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर शेयर किए। इन वायरल वीडियो ने घर बैठे लोगों में भी फोमो (FOMO- कुछ छूट जाने का डर) पैदा कर दिया, जिससे कतारें और लंबी होती गईं।
वेजिटेरियन और वीगन विकल्प की बढ़ती मांग आजकल विदेशों में भी लोग नॉन-वेज छोड़कर शाकाहारी या वीगन डाइट की ओर बढ़ रहे हैं। लंदन के आम रेस्तरां में शाकाहारी के नाम पर अक्सर सलाद या उबली हुई सब्जियां परोसी जाती हैं। इसके मुकाबले भारतीय रेस्तरां शुद्ध, मसालेदार और वैरायटी से भरपूर शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराते हैं, जो वहां के हेल्थ-कॉन्शियस लोगों को भी खूब भा रहा है।
🚨Huge Indian rush at Haldiram’s first outlet in London. pic.twitter.com/746Inn6w4z
— FalconUpdatesHQ (@FalconUpdatesHQ) July 14, 2026
इंग्लैंड क्रिकेट में बड़ा बदलाव: नए कोच की दौड़ में 9 दिग्गज, एंडी फ्लावर सबसे आगे
कैमरों के शोर के बीच शिकार की धुन में मशगूल प्यूमा , दिल थाम देने वाला वीडियो वायरल
एजबेस्टन में भारत का दबदबा: इंग्लैंड के 9 साल पुराने अजेय किले को किया ध्वस्त
वाराणसी की सड़कों पर रील का जुनून: बाइक पर रोमांस करते कपल का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
एजबेस्टन फतह के बाद शुभमन गिल का बड़ा दावा: 320 रन होते तो भी चेज कर लेते
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस का टूटा सपना, स्पेन 16 साल बाद फाइनल में; इन 3 जांबाजों ने पलटी बाजी
फीफा वर्ल्ड कप: स्पेन की ऐतिहासिक जीत के बाद ड्रेसिंग रूम से मैड्रिड तक जश्न का सैलाब
सब कुछ तबाह कर देंगे : ईरान को ट्रंप की दो टूक, बोले- जब तक बातचीत नहीं, तब तक हमले जारी
अंतरिक्ष में अनिल मेनन का शानदार आगाज: ISS पर गर्मजोशी से हुआ स्वागत
मुंबई इंडियंस में बड़े बदलाव की आहट: हार्दिक पांड्या के बाद अब इस दिग्गज की छुट्टी तय!