वाराणसी: सोशल मीडिया पर वायरल होने की सनक लोगों में इस कदर हावी है कि वे अपनी और दूसरों की जान की भी परवाह नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला वाराणसी के बाबतपुर का है, जहां एक कपल का चलती बाइक पर रोमांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है वीडियो में? वायरल वीडियो में एक युवक बाइक चला रहा है, जबकि युवती पेट्रोल टंकी पर बैठी हुई है। चलती बाइक पर दोनों तुम जरूरत हो गाने पर अभिनय करते और रोमांस करते नजर आ रहे हैं। सड़क पर सरेआम इस तरह की बेशर्मी और स्टंटबाजी देख लोग हैरान हैं।
लोगों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। लोगों ने उत्तर प्रदेश पुलिस, डीजीपी और वाराणसी पुलिस को टैग करते हुए इस पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। यूजर्स का कहना है कि रील बनाने के चक्कर में ये लोग सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जिंदगी को भी खतरे में डाल रहे हैं।
पहचान और पुलिस की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर नितेश कटियार नामक यूजर ने कपल की पहचान निशु अग्रवाल और विकास जायसवाल के रूप में की है। मामले ने तूल पकड़ा तो वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने भी संज्ञान लिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह इलाका थाना बड़ागांव के अंतर्गत आता है।
पुलिस ने साइबर सेल की ली मदद बड़ागांव पुलिस के अनुसार, वीडियो में बाइक का नंबर स्पष्ट नहीं हो पाया है, जिससे चालक की पहचान में कठिनाई आ रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट की जानकारी जुटाने के लिए साइबर सेल से अनुरोध किया है। पुलिस का कहना है कि जैसे ही पहचान सुनिश्चित होती है, नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
*संज्ञान ले @Uppolice @uptrafficpolice @Rajeevkrishna69 @dgpup
— Nitesh Katiyar 🇮🇳 (श्याम प्रेमी) (@NiteshOfficial_) July 15, 2026
रीलबाजी का भूत ऐसा सवार कि खुद की जान खतरे मे डालने के साथ अन्यों की जान भी खतरे मे डाल रहे,वीडियो @varanasipolice के बाबतपुर की बताई गई
क्या इस तरह से स्टंटबाजी सही? @adgzonevaranasi @varanasitraffic @varanasipolice pic.twitter.com/P2QfptKyBP
सब कुछ तबाह कर देंगे : ईरान को ट्रंप की दो टूक, बोले- जब तक बातचीत नहीं, तब तक हमले जारी
केरल की महिला मंत्री के साथ स्कूल परिसर में शर्मनाक हरकत, तस्वीरों में शरीर के अंगों को किया गया टारगेट
ODI वर्ल्ड कप 2027 का नया अवतार: अब हर मैच होगा सुपर रोमांचक, ICC ने बदले नियम
गुरुग्राम: किंगडम ऑफ ड्रीम्स में भीषण आग, लपटों के गुबार से दहला सेक्टर-29
सोनम वांगचुक का 18 दिन से अनशन जारी: 16 जुलाई को देशव्यापी भूख हड़ताल का ऐलान
होर्मुज में फिर भड़की जंग: अमेरिका-ईरान के बीच टूटा युद्धविराम, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर मँडराया संकट
दिल्ली में आप को बड़ा झटका: कई दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
अंतरिक्ष में अनिल मेनन का शानदार आगाज: ISS पर गर्मजोशी से हुआ स्वागत
स्पेन के टिकी-टाका के जाल में फंसे एम्बाप्पे, फ्रांस का फाइनल का सपना टूटा
मुंगेर-मिर्जा चौकी फोरलेन में दरार: उद्घाटन से पहले ही सवालों के घेरे में 3792 करोड़ का प्रोजेक्ट