बिहार में बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मुंगेर को भागलपुर और संथाल परगना से जोड़ने के लिए बनाई जा रही फोरलेन सड़क अभी पूरी तरह शुरू भी नहीं हुई थी कि इसके निर्माण में खामियां उजागर हो गई हैं। घोरघट और गनगनिया के बीच सड़क में बड़ी दरारें देखी गई हैं।
सड़क की मिट्टी धंस रही है तस्वीरों और वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क के किनारे की मिट्टी लगातार नीचे खिसक रही है, जिसके कारण मुख्य सड़क का हिस्सा फट गया है। अभी इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह शुरू नहीं हुई है, लेकिन निर्माण कार्य में बरती गई कथित लापरवाही पहले ही सामने आ गई है।
डीएम ने बनाई जांच समिति मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंगेर के डीएम निखिल धनराज निपनिकर ने संज्ञान लिया है। उन्होंने NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर से बात कर एक विशेष जांच समिति का गठन किया है। डीएम ने कहा कि समिति दरार के कारणों की तकनीकी जांच कर जल्द रिपोर्ट सौंपेगी, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।
श्रावणी मेला और वाहनों का दबाव प्रशासन के लिए फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती आने वाला श्रावणी मेला है। डीएम ने बताया कि विक्रमशिला पुल के पूरी तरह संचालित न होने के कारण इस सड़क पर वाहनों का भारी दबाव है। मेले को देखते हुए प्रशासन ने अलग से ट्रैफिक प्लान तैयार किया है ताकि मार्ग पर अतिरिक्त बोझ न पड़े।
क्या पूरा पैनल उखाड़कर दोबारा बनेगा? NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर मनीष कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्राथमिक जांच में मिट्टी धंसने को दरार का मुख्य कारण माना जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, अगर तकनीकी जांच में निर्माण मानक के अनुरूप नहीं पाया गया, तो उस पूरे हिस्से (पैनल) को उखाड़कर नए सिरे से बनाया जाएगा।
स्थानीय लोगों में आक्रोश 3,792 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना में ऐसी दरारें स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि इन दरारों को समय रहते ठीक नहीं किया गया, तो भारी ट्रकों की आवाजाही से यह सड़क भविष्य में कभी भी टूट सकती है, जिससे जान-माल का बड़ा खतरा हो सकता है।
*मुंगेर: उद्घाटन से पहले ही मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन में दरार, 3792 करोड़ रुपये की इस परियोजना की जांच के आदेश जारी#Munger | #Bihar pic.twitter.com/QxttMxFieJ
— NDTV India (@ndtvindia) July 15, 2026
गहरे समुद्र में मछुआरों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, महाराष्ट्र सरकार लाएगी सैटेलाइट फोन सुविधा
सब कुछ तबाह कर देंगे : ईरान को ट्रंप की दो टूक, बोले- जब तक बातचीत नहीं, तब तक हमले जारी
रूस का विनाशक FAB-3000: पुराने सोवियत बम को पंख लगाकर यूक्रेन पर बरपाया कहर
शाहजाद भट्टी: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से भारत के लिए सिरदर्द बना आतंकी नेटवर्क का मास्टरमाइंड
इयररिंग बेचने वाले बच्चे की फर्राटेदार अंग्रेजी ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग
IND vs ENG: अर्धशतक ठोककर अचानक पवेलियन क्यों लौटे शुभमन गिल? जानिए क्या है मामला
सिनेमाघरों में गूंजेगा जना नायकन का दम: थलपति विजय की फिल्म की रिलीज डेट आई सामने
कचरे से कमाल: वीव द फ्यूचर 4.0 में दिखा टेक्सटाइल वेस्ट को सोना बनाने का नया मॉडल
आमिर खान की शादी पर मचा घमासान: संत परमहंस आचार्य ने की 5 करोड़ के इनाम की घोषणा
गैंगस्टर का घर ढहा, IG बोले- कौन है रोहित गोदारा? शायद कोई जेबकतरा होगा