पेरिस: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में फ्रांस की हार ने देश में अशांति पैदा कर दी है। मंगलवार को डलास स्टेडियम में स्पेन के हाथों 2-0 से मिली करारी हार के बाद फ्रांस के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोज में सड़कों पर आगजनी और अफरा-तफरी का मंजर साफ देखा जा सकता है।
स्पेन ने तोड़ा 16 साल का सूखा तगड़े मुकाबले में स्पेन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को पस्त कर दिया। पहले हाफ के 22वें मिनट में मिकेल ओयारजाबल ने गोल कर स्पेन को बढ़त दिलाई। इसके बाद 58वें मिनट में पेड्रो पोरो ने दूसरा गोल कर फ्रांस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। स्पेन की इस जीत ने उन्हें 16 साल बाद वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाया है।
फ्रांस के सपनों को लगा बड़ा झटका फ्रांस के लिए यह हार किसी गहरे जख्म से कम नहीं है। 2022 वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना के खिलाफ मिली हार के बाद फैंस को उम्मीद थी कि इस बार उनकी टीम तीसरा खिताब जीतेगी। हालांकि, इस बार स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे भी स्पेनिश डिफेंस के सामने पूरी तरह बेबस नजर आए और टीम एक भी गोल नहीं कर सकी।
सड़कों पर अराजकता, सुरक्षा अलर्ट जारी मैच खत्म होते ही फ्रांस की राजधानी पेरिस सहित कई इलाकों में फैंस का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। कई जगहों पर आगजनी और तोड़फोड़ की खबरें हैं। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है। मशहूर चैंप्स-एलिसीज (Champs-Élysées) क्षेत्र को भी बंद कर दिया गया है, क्योंकि वहां हिंसा की आशंका जताई गई थी।
अब फाइनल की बारी फ्रांस के बाहर होने के बाद अब पूरी दुनिया की नजरें दूसरे सेमीफाइनल पर टिकी हैं। इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच होने वाले उस मुकाबले से यह तय होगा कि फाइनल में स्पेन का सामना किससे होगा। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 20 जुलाई को खेला जाएगा, लेकिन फिलहाल फ्रांस में फैली हिंसा ने खेल के जश्न को गम में बदल दिया है।
Paris is burning right now after 🇫🇷 France s World Cup semifinal loss to 🇪🇸 Spain.
— Sumit (@SumitHansd) July 15, 2026
Few hours earlier, Macron tried to present France as an island of peace during the military parade.
This looks like the beginning of a civil war... pic.twitter.com/z6DKTcnX0R
नन्हे फैन से पॉपकॉर्न मांगकर धोनी ने जीता सबका दिल, वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
दिल्ली में फिलहाल गर्मी का सितम, पूर्वांचल और मध्य भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट
क्या गौतम गंभीर की कोचिंग से टीम इंडिया खतरे में? मोहम्मद कैफ ने उठाए गंभीर सवाल
जयपुर छात्रा सुसाइड केस: CCTV फुटेज ने खोली स्कूल की लापरवाही की पोल, टीचर के व्यवहार पर उठे सवाल
दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए सुनहरा मौका: नौकरी और इंटर्नशिप के जरिए लाखों कमाने का अवसर
टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें: स्टार गेंदबाज गुरनूर बरार चोटिल, सीरीज से बाहर होने का डर!
कचरे से कमाल: वीव द फ्यूचर 4.0 में दिखा टेक्सटाइल वेस्ट को सोना बनाने का नया मॉडल
10,100 mAh बैटरी और 144Hz OLED डिस्प्ले वाला नया Huawei MatePad Air हुआ लॉन्च
काशी की बदलती तस्वीर: गंगा एलिवेटेड कॉरिडोर को मिली मंजूरी, अब जाम से मिलेगी मुक्ति
गैंगस्टर का घर ढहा, IG बोले- कौन है रोहित गोदारा? शायद कोई जेबकतरा होगा