देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि दिल्ली-NCR को अभी राहत के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
दिल्ली-NCR में फिलहाल सूखा राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फिलहाल झमाझम बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, इन इलाकों में लोगों को अभी उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, 19 और 20 जुलाई से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश की गतिविधियां शुरू होने की उम्मीद है।
पूर्वांचल में भारी बारिश की चेतावनी पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। गोरखपुर, बस्ती, महाराजगंज, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी और गाजीपुर जैसे जिलों में 15 से 20 जुलाई के बीच तेज बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी बारिश का दायरा बढ़ेगा।
MP, छत्तीसगढ़ और विदर्भ पर मानसून मेहरबान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए राहत की खबर है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 15 से 20 जुलाई तक और पूर्वी मध्य प्रदेश व विदर्भ में 20 जुलाई तक अच्छी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। छत्तीसगढ़ में 17 जुलाई तक मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा।
पहाड़ों और पूर्वी राज्यों में भी अलर्ट हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 16 से 20 जुलाई के बीच मौसम का मिजाज बदलेगा, जिससे पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की आशंका है। इसके अलावा लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में 18 से 20 जुलाई तक बारिश हो सकती है।
पूर्वी भारत की बात करें तो पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और झारखंड में 18 से 20 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा। बिहार में भी 16 जुलाई तक व्यापक बारिश होने की संभावना जताई गई है।
अगले 7 दिन अहम मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने वाले कम दबाव के क्षेत्र का असर अगले सात दिनों तक रहेगा। इससे पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के साथ-साथ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में मानसून की रफ्तार तेज होगी, जिससे कई राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।
*🌧️ IMD Weather Warning !
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 14, 2026
Under the influence of a likely Low Pressure Area over the north Bay of Bengal, enhanced rainfall activity is expected over East & Northeast India, East Uttar Pradesh, and the Western Himalayan Region during the next 7 days.
⚠️ Isolated extremely heavy… pic.twitter.com/KP55LHtCCy
बागेश्वर धाम: भाई के गोलीकांड में फंसने पर धीरेंद्र शास्त्री का किनारा, बोले- मेरा परिवार से कोई वास्ता नहीं
Motorola का धमाका: 7,100mAh बैटरी और शक्तिशाली प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा Edge 70 Max
स्पेन की टिकी-टाका के जाल में फंसा फ्रांस, एम्बाप्पे का वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूटा
गैंगस्टर का घर ढहा, IG बोले- कौन है रोहित गोदारा? शायद कोई जेबकतरा होगा
मानसून का मिजाज: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, बिहार के कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी
कहीं बाढ़ का तांडव, तो कहीं सूखे की मार: देश भर में मौसम का अनोखा और खतरनाक मिजाज
शाहजाद भट्टी: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से भारत के लिए सिरदर्द बना आतंकी नेटवर्क का मास्टरमाइंड
अहमदाबाद विमान हादसा: अब सार्वजनिक नहीं होंगे कॉकपिट की बातें, सुप्रीम कोर्ट में AAIB का बड़ा हलफनामा
शतक के करीब थे शुभमन गिल, अचानक मैदान छोड़ने पर मजबूर हुए टीम इंडिया के सितारे
प्रियंका चोपड़ा की शादी का सबसे मसालेदार सीक्रेट: निक जोनस को पसंद है बॉलीवुड की गॉसिप!