अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई (FBI) ने भारतीय मूल के गैंगस्टर नीतीश कौशल के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। कौशल को एफबीआई की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल कर लिया गया है। उस पर एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गिरोह का हिस्सा होने का गंभीर आरोप है।
गंभीर आरोपों की लंबी फेहरिस्त एफबीआई के अनुसार, नीतीश कौशल जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़ा हुआ है। उस पर हत्या, अपहरण, नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियार, जबरन वसूली, मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी जैसे जघन्य अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं। यह गिरोह भारत के पंजाब से निकलकर कैलिफोर्निया और अन्य विदेशी धरती पर अपना नेटवर्क चला रहा था।
कैलिफोर्निया कोर्ट से अरेस्ट वारंट जारी नीतीश कौशल की बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए, 25 जून 2026 को कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की फेडरल कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। उस पर अमेरिका के सख्त रैकेटीयर इन्फ्लुएंस्ड एंड करप्ट ऑर्गेनाइजेशन्स (RICO) एक्ट के तहत साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया है।
ऑपरेशन हार्ड बॉल का खौफ एफबीआई अपने मेगा-ऑपरेशन हार्ड बॉल के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट की कमर तोड़ रही है। इस विशेष अभियान का मकसद अमेरिका, कनाडा और यूरोप में फैले लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया गैंग के नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है।
50 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी इस ऑपरेशन के तहत एफबीआई ने अब तक 50 से अधिक ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। इन छापों में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। अमेरिकी एजेंसियां अब इस पूरे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के हर छोटे-बड़े कड़ी को निशाना बना रही हैं ताकि संगठित अपराध पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।
FBI tweets, Nitish Kaushal is wanted by the FBI for his alleged involvement in a transnational criminal organization engaged in, among other things, acts involving murder, kidnapping, drug trafficking, extortion, weapons trafficking, money laundering, and human smuggling. This… pic.twitter.com/H752ySe2i0
— ANI (@ANI) July 15, 2026
पिंक बूथ के बाहर 40 मिनट तक तड़पता रहा युवक, आंखों के सामने टूटीं सांसें और पुलिस बनी रही मूकदर्शक
डिजिटल युग की ओर MCD: अब बच्चों की पढ़ाई और मिड-डे मील की रिपोर्ट होगी सिर्फ एक क्लिक दूर
क्योंकि सास भी कभी बहू थी: नकुल-वैष्णवी की सीक्रेट वेडिंग , तुलसी ने रची बड़ी साजिश
गुरनूर बरार: पहले ही वनडे में अंग्रेजों के लिए बने काल, जानें कौन है टीम इंडिया का यह नया स्पीडस्टार
हैरी केन की फेयरी टेल लव स्टोरी: डेविड बेकहम के साथ खिंचवाई फोटो और फिर हुई शादी
ईरानी हमले में गई भारतीय इंजीनियर की जान: मौत से चंद मिनट पहले परिवार को भेजा था वो आखिरी मैसेज
क्या कृति सेनन और कबीर बहिया ने कर दी अपने रिश्ते की पुष्टि? बर्मिंघम वनडे से वायरल हुईं तस्वीरें
महोबा में दरिंदगी: पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद में युवक के कुल्हाड़ी से काटे दोनों हाथ
बर्मिंघम में कृति सेनन और कबीर बहिया की केमिस्ट्री , वायरल तस्वीरों ने बढ़ाईं डेटिंग की चर्चाएं
विराट कोहली का किंग वाला अंदाज: मैच के बाद शुभमन गिल के लिए किया कुछ ऐसा, वीडियो देख फैंस ने कहा- दिल जीत लिया!