भारत और इंग्लैंड के बीच शुरू हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया को एक नया मैच-विनर मिल गया है। युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने अपने डेब्यू मैच में ही अपने प्रदर्शन से सनसनी फैला दी है।
इंग्लैंड की मजबूत सलामी जोड़ी को पवेलियन भेजकर गुरनूर ने न केवल मैच में भारत की वापसी कराई, बल्कि क्रिकेट के गलियारों में अपनी धाक भी जमा दी है।
मैच की शुरुआत गुरनूर के लिए आसान नहीं थी। इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट और जैकब बेथेल उन पर पूरी तरह हावी दिख रहे थे। अपने शुरुआती ओवरों में उन्होंने काफी रन लुटाए, जिससे उन पर दबाव बढ़ गया था।
हालांकि, 13वें ओवर में गुरनूर ने जबरदस्त वापसी की। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर जैकब बेथेल और चौथी गेंद पर सेट बल्लेबाज बेन डकेट को पवेलियन भेजकर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी। इस दोहरे झटके ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया और टीम इंडिया को मजबूती प्रदान की।
पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में जन्मे गुरनूर बरार अपनी कद-काठी के लिए जाने जाते हैं। उनकी लंबाई करीब 6 फीट 5 इंच (196 सेंटीमीटर) है, जो उन्हें अतिरिक्त बाउंसर और उछाल प्राप्त करने में मदद करती है।
वह नियमित रूप से 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं। उनकी यह गति और उछाल ही उन्हें भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण में एक विशेष विकल्प बनाती है।
गुरनूर का यहां तक का सफर काफी प्रेरणादायक रहा है। साल 2019 में वे मुंबई इंडियंस के लिए नेट गेंदबाज के तौर पर जुड़े थे। इसके बाद 2022 में उन्होंने पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट में कदम रखा।
घरेलू स्तर पर लगातार शानदार प्रदर्शन और आईपीएल में गुजरात टाइटंस के सेटअप का हिस्सा रहने के बाद, फाइनली उन्हें भारतीय टीम में मौका मिला। अपने पहले ही वनडे में प्रभाव छोड़कर उन्होंने साबित कर दिया है कि वे लंबे रेस के घोड़े हैं।
*2 WICKETS IN AN OVER FOR GURNOOR BRAR. 🔥
— Tanuj (@ImTanujSingh) July 14, 2026
- Gurnoor, A special talent. pic.twitter.com/HTLSKmI2zt
सोनम वांगचुक का 18 दिन से अनशन जारी: 16 जुलाई को देशव्यापी भूख हड़ताल का ऐलान
इंग्लैंड क्रिकेट में बड़ा बदलाव: नए कोच की दौड़ में 9 दिग्गज, एंडी फ्लावर सबसे आगे
शतक के करीब थे शुभमन गिल, अचानक मैदान छोड़ने पर मजबूर हुए टीम इंडिया के सितारे
थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन की रिलीज डेट तय, वर्दी और तलवार के साथ मचाएंगे धमाल
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं स्वरा भास्कर, सोशल मीडिया पर मचा बवाल: सारे देशद्रोही एक हो गए
ममता बनर्जी को बड़ा झटका: मदन मित्रा ने छोड़ा दीदी का साथ, बागी गुट में हुए शामिल
नोएडा अग्निकांड: EV चार्जिंग बनी मौत का जाल, बांस की सीढ़ियों के सहारे बची 150 लोगों की जान
फीफा वर्ल्ड कप 2026: क्या लकी रेफरी के सहारे अर्जेंटीना फाइनल में? इंग्लैंड के खिलाफ मैच पर टिकी सबकी नजरें
बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा कवच : शुभेंदु अधिकारी ने BSF को सौंपी 1014 एकड़ जमीन
शुभमन गिल की चोट ने बढ़ाई भारत की चिंता, क्या दूसरे वनडे से बाहर होंगे कप्तान?