चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के प्रशंसकों के लिए एक बड़ा बदलाव सामने आया है। टीम के सफलतम हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल के लंबे सफर के बाद टीम से अलग होने का फैसला किया है। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक घोषणा करते हुए उनके योगदान को सराहा है।
स्टीफन फ्लेमिंग साल 2008 में बतौर खिलाड़ी चेन्नई से जुड़े थे और 2009 में उन्होंने कोचिंग की कमान संभाली। उनके मार्गदर्शन में CSK ने 5 आईपीएल खिताब (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) अपने नाम किए। उन्होंने दो बार चैंपियंस लीग टी-20 का खिताब भी टीम को दिलाया, जिससे चेन्नई आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक बनी।
फ्लेमिंग के इस्तीफे के बाद अब नए कोच की तलाश शुरू हो गई है। चर्चाओं के बाजार में पूर्व भारतीय बल्लेबाज हेमंग बदानी का नाम सबसे तेजी से उभर रहा है। बदानी ने भारत के लिए 44 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और उनके पास कोचिंग का भी तगड़ा अनुभव है। वे पिछले दो आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग सेटअप का हिस्सा रहे हैं।
CSK के लिए पिछले दो साल बेहद निराशाजनक रहे हैं। 2023 की चैंपियन टीम 2025 और 2026 के सीजन में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। 2025 में टीम ने 14 में से 10 मैच गंवाए और अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही। टीम के इस गिरते प्रदर्शन के बाद अब बदलाव की सख्त जरूरत महसूस की जा रही थी।
हालांकि अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक बदानी को मुख्य कोच की जिम्मेदारी दी जा सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या दिल्ली कैपिटल्स छोड़कर बदानी चेन्नई की खोई हुई साख को वापस लौटा पाएंगे या प्रबंधन किसी अन्य बड़े नाम पर दांव लगाएगा।
OFFICIAL ANNOUNCEMENT
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) July 13, 2026
The Super Kings and Head Coach Stephen Fleming have mutually decided to part ways.
Together, we shared one of the most successful and enduring partnerships in IPL history. The legacy you ve built will continue to inspire us.
With immense respect and… pic.twitter.com/qjvb4oZUuU
6 साल की पोती के हाथ में स्टीयरिंग, पुलिस सब-इंस्पेक्टर की नादानी पर गिरी गाज
लॉर्ड्स में सचिन का मैजिक : भारतीय महिला टीम को जीत का मंत्र देने पहुंचे क्रिकेट के भगवान
क्रिकेट के बाद बिज़नेस की पिच पर चहल और ईशांत, लॉन्च किया अपना एनर्जी ड्रिंक Aquon
वो मर जाएंगे तब तसल्ली मिलेगी? सोनम वांगचुक के लिए पुलिस से भिड़े अभिजीत दीपके
यूपी चुनाव 2027: गठबंधन की ज्यादा जरूरत सपा को, इमरान मसूद के बयान से INDIA ब्लॉक में खलबली
मर्सिडीज का माइलेज विवाद: सौरव जोशी के दावों पर कंपनी ने दी सफाई, सच्चाई क्या है?
राम मंदिर चंदा चोरी: सबकी कुंडली मेरे पास है , संतोष दुबे के खुलासे से अयोध्या में मची हलचल
क्या अब पूजा के लिए लेनी होगी BJP से अनुमति? सुंदरकांड पाठ पर संजय सिंह का तीखा प्रहार
सौरव जोशी का मर्सिडीज माइलेज विवाद: क्या E20 पेट्रोल वाकई कार के लिए है समस्या?
बर्मिंघम की सड़कों पर उतरे रोहित शर्मा, फैंस की भीड़ ने घेरा, वीडियो हुआ वायरल