जंतर-मंतर पर शिक्षाविद और पर्यावरणविद सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का आज 16वां दिन है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी इस आंदोलन के बीच वांगचुक की बिगड़ती सेहत चिंता का विषय बनी हुई है।
धूप से बचाने की जद्दोजहद अंदोलन के दौरान वांगचुक को चिलचिलाती धूप से बचाने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी (काजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने स्टेज पर तिरपाल लगाने का प्रयास किया। इसी दौरान वहां मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने तिरपाल लगाने पर आपत्ति जताई और इसे हटाने के लिए कहा।
क्यों जीना हराम कर रखा है? पुलिस के रुख से नाराज अभिजीत दीपके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दीपके हाथ जोड़कर पुलिस अधिकारी से भावुक होकर पूछते हैं, हाथ जोड़ रहा हूं सर, वो मुश्किल में हैं, उन्हें धूप लग रही है। आपको दिख नहीं रहा? क्यों इतनी दिक्कतें खड़ी कर रहे हो? क्या वो मर जाएंगे तब आपको तसल्ली मिलेगी?
पुलिस के साथ तीखी बहस जब पुलिस अधिकारी ने दीपके से तिरपाल हटाकर यह साबित करने को कहा कि धूप कहां आ रही है, तो दीपके भड़क गए। उन्होंने कहा कि धूप लग रही है तभी तिरपाल लगाया गया है, इससे पहले जब धूप नहीं थी तब उन्होंने ऐसा नहीं किया था। दीपके ने आरोप लगाया कि प्रशासन अनावश्यक रूप से उनके आंदोलन में बाधा डाल रहा है।
पहले भी गिड़गिड़ा चुके हैं दीपके यह पहली बार नहीं है जब अभिजीत दीपके को पुलिस के सामने गिड़गिड़ाना पड़ा हो। इससे पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किए थे, जिनमें वे रात की बारिश में भूख हड़ताल पर बैठे लोगों के लिए टेंट लगाने की अनुमति मांगते हुए पुलिस के पैर पकड़ते तक दिखाई दिए थे।
क्या है आगे की रणनीति? कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन केवल शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक सीमित नहीं है। पार्टी की मांग है कि परीक्षाओं में गड़बड़ी के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से रखने के लिए काजपा ने 20 जुलाई को संसद तक मार्च निकालने का ऐलान किया है।
Had put a tarpaulin to protect Sonam sir from the sun.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 13, 2026
Police comes and say - “Hatao Tarpaulin aur dikhao dhoop kaha aa rahi hai?” pic.twitter.com/PJjtqHWbCH
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बाबा और बच्ची का वीडियो: छोटी बच्ची के आगे क्यों झुकाए हाथ?
वो मर जाएंगे तब तसल्ली मिलेगी? सोनम वांगचुक के लिए पुलिस से भिड़े अभिजीत दीपके
महाबली शेरा का जलवा: WWE चैंपियन को एक थप्पड़ में किया चित, लास वेगास में गूंजा भारत का नाम
यूपी चुनाव 2027: गठबंधन की ज्यादा जरूरत सपा को, इमरान मसूद के बयान से INDIA ब्लॉक में खलबली
अंकित शर्मा हत्याकांड: दिल्ली दंगा केस में पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
इतिहास नहीं पूछेगा कि आपने क्या किया : सोनम वांगचुक के लिए पुलिस से भिड़े अभिजीत दीपके
बटलर हमला: मौत को करीब से देखने के दो साल बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, उस दिन भगवान मेरे साथ थे
इंग्लैंड टेस्ट टीम का कोच: क्या अश्विन, शास्त्री और द्रविड़ वाकई कतार में हैं?
सपा पर बरसे इमरान मसूद: मुस्लिम नेताओं का दमन ही अखिलेश की पहचान
अब सिर्फ 40 मिनट में लखनऊ से कानपुर: हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे का हुआ आगाज