तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर को अपनी 6 साल की पोती से कार चलवाना भारी पड़ गया है। यह घटना 12 जुलाई की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार की ड्राइवर सीट पर एक 6 साल की बच्ची बैठी है। कार सड़क पर बेहद धीमी गति से चल रही थी, जिसके कारण पीछे गाड़ियों की लंबी कतार लग गई और भारी ट्रैफिक जाम हो गया। स्थानीय लोगों ने जब इस पर आपत्ति जताई, तो आरोपी अधिकारी ने इसे अपनी मर्जी बताते हुए नजरअंदाज कर दिया।
वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए तेलंगाना के डीजीपी सीवी आनंद ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने साइबरबाद पुलिस कमिश्नर को तुरंत आरोपी सब-इंस्पेक्टर पुजारी तिरुपति को सस्पेंड करने और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के आदेश दिए।
नरसिंगी पुलिस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 180 और 184 के तहत मामला दर्ज किया है। उन पर लोगों की जान खतरे में डालने और नाबालिग से गैरकानूनी तरीके से वाहन चलवाने का गंभीर आरोप है।
पुलिस पूछताछ में सब-इंस्पेक्टर ने जो सफाई दी, उसने सबको चौंका दिया। आरोपी का कहना था कि वह अपनी पोती को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ट्रेनिंग दे रहा था। उसने दावा किया कि कार ऑटोमेटिक थी, इसलिए उस पर उसका नियंत्रण था। फिलहाल, पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
On a reported viral video of a sub-inspector allegedly allowing his 6.5-year-old granddaughter to drive in Narsingi, Telangana DGP CV Anand tweets, The DGP has asked the CP Cyberabad to suspend the concerned officer and start a departmental enquiry on this indiscretion. pic.twitter.com/I49FoSagIg
— ANI (@ANI) July 13, 2026
Redmi Note 17 5G का धमाका: 8000mAh बैटरी और 7 इंच के विशाल डिस्प्ले के साथ भारत में जल्द होगी एंट्री
अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला: 5 राज्यों को बनाया निशाना, तेहरान ने दी युद्ध की चेतावनी
दतिया में भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा: नामांकन सभा में छलके आंसू, बोले- अब 16 जुलाई से यहीं डेरा जमाऊंगा
अयोध्या राम मंदिर के CEO पद के लिए भर्ती: क्या है योग्यता, सैलरी और आवेदन की प्रक्रिया?
क्या पेट्रोल की टंकी में सच में लग जाती हैं चींटियां? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने खोली एथेनॉल की पोल
CSK के साथ स्टीफन फ्लेमिंग के 18 साल के सुनहरे दौर का हुआ अंत
बिना किसी कट के यूके में धमाल मचाएगी थलापति विजय की जन नायकन , एडवांस बुकिंग में कमाए करोड़ों
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में बड़ा बवाल: उपकप्तान एश्ले गार्डनर पर पत्नी ने लगाए बेवफाई के गंभीर आरोप
वर्दी उतारो, चुनाव लड़ो: मौलाना फजलुर रहमान की पाकिस्तानी सेना प्रमुख को खुली चुनौती
विंबलडन में वैभव सूर्यवंशी का लखटकिया लुक: 15 की उम्र में पहना लाखों का सूट, जानें कुल खर्च का हिसाब