आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जनसेना प्रमुख पवन कल्याण की हाल ही में दाहिने कंधे की सर्जरी हुई है। इस खबर के बाद से ही उनके प्रशंसक उनकी सेहत को लेकर चिंतित थे। अब उनकी पत्नी अन्ना लेझनेवा और पार्टी ने आधिकारिक अपडेट जारी कर स्थिति स्पष्ट की है।
पत्नी अन्ना लेझनेवा का भावुक संदेश पवन कल्याण की पत्नी अन्ना लेझनेवा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उनके स्वास्थ्य की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सर्जरी सफल रही है और पवन अब रिकवरी की ओर हैं। अन्ना ने लिखा कि पवन हमेशा अपनी जिम्मेदारियों को अपने दर्द से ऊपर रखते हैं। उन्होंने कहा, मेरी इस समय सबसे बड़ी प्राथमिकता उनका ख्याल रखना है। मुझे पूरा विश्वास है कि वह जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर काम पर लौटेंगे।
सीएम चंद्रबाबू नायडू ने अस्पताल पहुंचकर लिया हालचाल सर्जरी के ठीक अगले दिन आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अस्पताल पहुंचकर पवन कल्याण से मुलाकात की। सीएम ने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। जनसेना पार्टी द्वारा साझा की गई तस्वीरों में पवन कल्याण अस्पताल में बैठे नजर आ रहे हैं, वहीं सीएम उनसे बातचीत करते दिख रहे हैं।
2016 की पुरानी चोट बनी परेशानी की जड़ पवन कल्याण के कंधे की यह समस्या नई नहीं है। उन्हें साल 2016 में कंधे में गंभीर चोट लगी थी। डॉक्टरों ने उस समय आराम की सलाह दी थी, लेकिन अपने व्यस्त फिल्मी करियर और राजनीतिक व्यस्तताओं के कारण पवन लंबे समय तक आराम नहीं कर पाए। रैलियों और जनसंपर्क के दौरान लगातार हाथ मिलाने और भीड़ के दबाव से उनके कंधे की चोट और अधिक बढ़ गई थी।
रोटेटर कफ की समस्या के कारण हुई सर्जरी हालिया जांच में पता चला कि उनके कंधे के रोटेटर कफ में गंभीर चोट है, जिससे उन्हें लगातार असहनीय दर्द और परेशानी हो रही थी। डॉक्टरों ने सर्जरी को ही एकमात्र विकल्प बताया। बेहतर रिकवरी के लिए डॉक्टरों ने एक साथ दोनों कंधों की सर्जरी करने के बजाय उन्हें फेज (चरणों) में करने का निर्णय लिया है। फिलहाल, पवन कल्याण मेडिकल निगरानी में हैं और धीरे-धीरे स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।
ముంబయిలో కుడి భుజానికి శస్త్ర చికిత్స చేయించుకున్న ఉప ముఖ్యమంత్రి శ్రీ @PawanKalyan గారిని పరామర్శించిన గౌరవ ముఖ్యమంత్రి శ్రీ @ncbn గారు. కొద్దిసేపటి క్రితం శ్రీ చంద్రబాబు నాయుడు గారు ఆసుపత్రికి చేరుకుని శ్రీ పవన్ కళ్యాణ్ గారితో మాట్లాడి ఆరోగ్య పరిస్థితిని వాకబు చేశారు. pic.twitter.com/T9Kw2hZpCJ
— JanaSena Party (@JanaSenaParty) July 12, 2026
भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक: यह मेरे सपनों का भारत नहीं है , CJP का भावुक पत्र
महाराष्ट्र की रफ्तार को नई गति: 484 करोड़ की लागत से शुरू हुए 9 बड़े रेल प्रोजेक्ट
दतिया में भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा: नामांकन रैली में रो पड़े पूर्व गृह मंत्री, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने थामा हाथ
एशिया कप के सुपरस्टार से टीम इंडिया की कमजोरी तक: क्या खत्म हो रहा है तिलक वर्मा का जादू?
पुतिन की सेना का खतरनाक प्रयोग फेल: बेकाबू हुई मशीन गन, जान बचाकर भागे सैनिक
फैक्ट चेक: दिल्ली के स्कूल में पंखा गिरने का दावा झूठा, जानिए क्या है वीडियो का सच
नीट पेपर लीक: उद्धव ठाकरे की राहुल गांधी से अपील, कहा- जंतर-मंतर पर साथ आएं
वो मर जाएंगे तब तसल्ली मिलेगी? सोनम वांगचुक के लिए पुलिस से भिड़े अभिजीत दीपके
इतिहास नहीं पूछेगा कि आपने क्या किया : सोनम वांगचुक के लिए पुलिस से भिड़े अभिजीत दीपके
#1: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर के जनाजे में मिस्ट्री मैन का साया: मोजतबा खामेनेई या कोई और?