चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। आईपीएल इतिहास की सबसे सफल जोड़ियों में से एक, एमएस धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग अब अलग हो गए हैं। फ्लेमिंग ने हेड कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है।
17 साल का ऐतिहासिक सफर थमा स्टीफन फ्लेमिंग और चेन्नई सुपर किंग्स का साथ 2008 में शुरू हुआ था। पहले साल बतौर खिलाड़ी जुड़े फ्लेमिंग, 2009 से टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 17 साल लंबे इस सफर ने आईपीएल में एक ऐसी विरासत बनाई, जिसे दोहराना किसी भी अन्य टीम के लिए बड़ी चुनौती होगी।
5 बार चैंपियन, कई रिकॉर्ड्स की गाथा फ्लेमिंग की कोचिंग में सीएसके ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता। उनके कार्यकाल में टीम ने ना सिर्फ 5 आईपीएल ट्रॉफी जीतीं, बल्कि 2 बार चैंपियंस लीग टी20 का खिताब भी अपने नाम किया। टीम रिकॉर्ड 12 बार प्लेऑफ में पहुंची और 10 बार फाइनल का सफर तय किया।
क्यों अलग हुए फ्लेमिंग? हाल के कुछ सीजन में सीएसके का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। टीम के लगातार गिरते ग्राफ और हालिया सीजन में सातवें स्थान पर रहने के बाद फ्लेमिंग का यह फैसला एक बड़े बदलाव की शुरुआत माना जा रहा है। फ्रेंचाइजी और कोच ने इसे आपसी सहमति से लिया गया फैसला बताया है।
फेयरवेल में क्या बोले फ्लेमिंग? अपने विदाई संदेश में भावुक होते हुए फ्लेमिंग ने कहा, किसी टीम के साथ 18 साल रहना एक पूरी जिंदगी जीने जैसा है। हमने साथ में शानदार जीत देखी और मुश्किल समय का भी सामना किया। सीएसके हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी और मैं एक फैन की तरह हमेशा टीम को चीयर करता रहूंगा।
सीएसके की आधिकारिक विदाई फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर फ्लेमिंग को धन्यवाद देते हुए लिखा, हमने मिलकर आईपीएल इतिहास की सबसे सफल और लंबी पार्टनरशिप बनाई है। आपके द्वारा बनाई गई विरासत हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि धोनी के इस सबसे भरोसेमंद साथी के जाने के बाद, चेन्नई सुपर किंग्स की कमान कौन संभालता है और टीम का भविष्य किस दिशा में जाता है।
OFFICIAL ANNOUNCEMENT
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) July 13, 2026
The Super Kings and Head Coach Stephen Fleming have mutually decided to part ways.
Together, we shared one of the most successful and enduring partnerships in IPL history. The legacy you ve built will continue to inspire us.
With immense respect and… pic.twitter.com/qjvb4oZUuU
शुभमन गिल और विराट कोहली का मिशन 2027 : क्या टीम इंडिया की कमान अब नए हाथों में?
6 साल की पोती को थमाया कार का स्टेरिंग, गिनीज रिकॉर्ड बनाने के चक्कर में सस्पेंड हुआ पुलिसवाला
फ्लेमिंग का युग खत्म: CSK को मिल गया नया कोच? दिल्ली के इस दिग्गज पर टिकी नजरें
अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ता रहा पति, बेड के सामने रील बनाने में मग्न रही पत्नी
मानसून पर लगा ब्रेक : आखिर क्यों सुस्त पड़ा मानसून और कब होगी फिर से जोरदार बारिश?
इतिहास नहीं पूछेगा कि आपने क्या किया : सोनम वांगचुक के लिए पुलिस से भिड़े अभिजीत दीपके
# इतिहास रचने की दहलीज पर रोहित शर्मा, इंग्लैंड सीरीज में तोड़ने को तैयार इंजमाम का रिकॉर्ड
एशले गार्डनर की निजी जिंदगी में बवाल: पत्नी ने लगाया धोखा देने का आरोप, साथी खिलाड़ी का नाम आया सामने
फैक्ट चेक: क्या एक किसान ने एक साथ की अपने 14 बेटों की शादी? जानिए वायरल वीडियो का सच
मुंबई अस्पताल में पवन कल्याण से मिले CM चंद्रबाबू नायडू, सेहत को लेकर दी ये बड़ी जानकारी