अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल का दौरा किया। वहां उन्होंने उप मुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण से मुलाकात की, जो हाल ही में अपनी कंधे की सर्जरी के बाद भर्ती हैं।
सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर मुलाकात के बाद सीएम नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक तस्वीर साझा की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, मैंने आज मुंबई में इलाज करा रहे डिप्टी चीफ मिनिस्टर श्री पवन कल्याण से मुलाकात की। मैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। दोनों नेताओं के बीच काफी मजबूत राजनीतिक और व्यक्तिगत संबंध माने जाते हैं।
तीन हफ्ते आराम की सलाह अस्पताल से बाहर आने के बाद सीएम नायडू ने मीडिया को पवन कल्याण की सेहत का अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने पवन को कम से कम तीन हफ्ते तक पूर्ण विश्राम की सलाह दी है। इसके बाद उन्हें फिजियोथेरेपी शुरू करनी होगी। सीएम ने यह भी खुलासा किया कि पवन कल्याण लंबे समय से इस चोट से जूझ रहे थे।
क्या थी पवन कल्याण की समस्या? अस्पताल द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, पवन कल्याण को उनके दाहिने कंधे में रोटेटर कफ की गंभीर चोट थी। उनके सुप्रास्पिनैटस और इन्फ्रास्पिनैटस टेंडन में बड़े टियर (फट जाना) के साथ-साथ हड्डी में भी फ्रैक्चर था।
सर्जरी सफल, रिकवरी में लगेगा समय मशहूर सर्जन डॉ. दिनशॉ पारदीवाला ने पवन कल्याण की सफल सर्जरी की है। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि कंधे को पूरी तरह से ठीक होने और अपनी सामान्य स्थिति में वापस आने में करीब चार महीने का समय लग सकता है। फिलहाल, पवन कल्याण स्थिर हैं और तेजी से रिकवर कर रहे हैं।
ముంబైలో చికిత్స పొందుతున్న ఉప ముఖ్యమంత్రి శ్రీ పవన్ కళ్యాణ్ గారిని ఈరోజు పరామర్శించాను. ఆయన త్వరగా కోలుకోవాలని ఆకాంక్షిస్తున్నాను.@PawanKalyan pic.twitter.com/Kn5TuwsFL8
— N Chandrababu Naidu (@ncbn) July 12, 2026
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में बड़ा बवाल: उपकप्तान एश्ले गार्डनर पर पत्नी ने लगाए बेवफाई के गंभीर आरोप
चिली में कोहराम: बेकाबू कार लेकर भीड़ में घुसा नेवी अफसर, 6 की दर्दनाक मौत
18 की उम्र में समुद्र की लहरों को दी चुनौती: तन्वी शर्मा ने बिना कोचिंग मर्चेंट नेवी में गाड़े झंडे
विंबलडन 2026: हार के गम से ऐतिहासिक जीत तक, यानिक सिनर का भावुक कमबैक
हिंदू राष्ट्र पर बाबा रामदेव के पूर्वज वाले बयान से गरमाई सियासत, मुस्लिम धर्मगुरुओं ने किया तीखा पलटवार
वर्दी उतारो, चुनाव लड़ो: मौलाना फजलुर रहमान की पाकिस्तानी सेना प्रमुख को खुली चुनौती
चलते-चलते दो टुकड़ों में बंटा OLA स्कूटर, सोशल मीडिया पर सुरक्षा को लेकर खड़े हुए सवाल
इंग्लैंड दौरे के बाद टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गंभीर के इन दो करीबी सहयोगियों पर गिर सकती है गाज!
एशले गार्डनर की निजी जिंदगी में बवाल: पत्नी ने लगाया धोखा देने का आरोप, साथी खिलाड़ी का नाम आया सामने
एशिया कप के सुपरस्टार से टीम इंडिया की कमजोरी तक: क्या खत्म हो रहा है तिलक वर्मा का जादू?