वीना डेल मार: चिली के तटीय शहर वीना डेल मार से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने खुले बाजार में खरीदारी कर रहे लोगों को बुरी तरह कुचल दिया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
बाजार में मचा तांडव सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक बेकाबू कार बाजार की दुकानों के बीच से गुजरते हुए लोगों को रौंदती चली गई। चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आए। घटना स्थल पर मौजूद चश्मदीदों के अनुसार, मंजर बेहद भयावह था।
आरोपी नेवी अफसर गिरफ्तार हादसे के तुरंत बाद मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। चिली की नौसेना ने पुष्टि की है कि आरोपी उनका एक कर्मी है जो ड्यूटी पर नहीं था। नौसेना ने बयान जारी कर कहा, हम इस दुखद घटना के कारणों का पता लगाने के लिए स्थानीय अधिकारियों को पूरा सहयोग दे रहे हैं।
गुस्साए लोगों का प्रदर्शन घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। वायरल फुटेज में पुलिसकर्मी जब आरोपी को गाड़ी में बैठाकर ले जा रहे थे, तब भीड़ उसके पीछे दौड़ी और अपना गुस्सा जाहिर किया। सुरक्षा के लिहाज से मौके पर भारी बल तैनात किया गया है।
राष्ट्रपति ने जताया दुख चिली के राष्ट्रपति जोस एंटोनियो कास्ट ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, पूरा देश इस घटना से स्तब्ध है। प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सरकार के सभी संस्थान काम कर रहे हैं। इस मामले में पूरी जवाबदेही तय की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
फिलहाल, पुलिस यह जांच कर रही है कि यह दुर्घटना थी या कोई सोची-समझी साजिश। आरोपी से पूछताछ जारी है।
🇨🇱 A car rammed a crowd in Chile, killing six people and injuring about ten more.
— Маrina Wolf (@volkova_ma57183) July 12, 2026
According to local media, the driver was a military man and has been detained. The cause of the accident is under investigation. pic.twitter.com/X1Goz9pV4Z
हॉर्मुज में भारतीय नाविकों पर हमला: भारत ने ईरान को चेताया, तत्काल हिंसा रोकने की मांग
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के उम्मीदवार बदलने पर मनोज झा का तंज, बोले- डर था कहीं तीसरा न आ जाए
एजबेस्टन में भारत का दबदबा: इंग्लैंड को धूल चटाकर सीरीज में बनाई बढ़त
ट्रेन में खीरा बेचने वाले के हाथ में दिखा iPhone, वीडियो देख दंग रह गए लोग!
दिल्ली दरबार में हलचल: राम मंदिर विवाद के बीच अमित शाह से मिले CM योगी, क्या बड़े बदलाव की है तैयारी?
स्मार्टफोन से दूर, मुसीबत में फंसा मासूम: वायरल वीडियो देखकर याद आएगा अपना बचपन
नोकिया की यादें होंगी ताजा: HMD Asha 505 का नया लुक और फीचर्स लीक
भारत की कुल आबादी में से कितने प्रतिशत लोगों के पास है पासपोर्ट? विदेश मंत्रालय ने किया खुलासा
ईरानी हमले में भारतीय की मौत पर भारत सख्त, तेहरान को दी चेतावनी
रहस्यमयी मौत: वर्ल्ड कप टीम से बाहर किए गए रेफरी रॉब डाइपरिंक का निधन, मचा हड़कंप