दिल्ली: राजधानी के अलीपुर थाना क्षेत्र के हिरणकी गांव के पास यमुना नदी में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। रविवार शाम यमुना में नहाने गए चार बच्चे नदी के तेज बहाव में बह गए। घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
क्या है मामला? मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 7:45 बजे पांच बच्चे यमुना किनारे पहुंचे थे। नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में जाने से चार बच्चे तेज धारा की चपेट में आ गए। पांचवें बच्चे ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी, लेकिन तब तक चारों बच्चे आंखों से ओझल हो चुके थे।
अंधेरे के कारण बाधित हुआ रेस्क्यू घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंच गए थे। रविवार रात करीब दो घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान को रोकना पड़ा। सोमवार अहले सुबह से एक बार फिर बड़े पैमाने पर रेस्क्यू शुरू किया गया है।
विशेषज्ञ टीमों की तैनाती सोमवार को जारी तलाशी अभियान में NDRF, DDMA और बोट क्लब के गोताखोरों को शामिल किया गया है। विशेषज्ञ टीमें लगातार नदी के अंदर बच्चों की तलाश कर रही हैं। हालांकि, इतने घंटों के बाद बच्चों के सुरक्षित होने की उम्मीदें कम होती जा रही हैं। वहीं, अभी तक किसी भी बच्चे का शव बरामद नहीं हुआ है।
गहराई का नहीं था अंदाजा प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्चे घर लौटते समय रास्ते में नदी किनारे रुक गए थे। उन्हें यमुना की गहराई और पानी के तेज बहाव का बिल्कुल अंदाजा नहीं था। जैसे ही वे पानी में उतरे, बहाव उन्हें अपने साथ खींच ले गया। फिलहाल, अलीपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
#UPDATE | Four minors drowned in the strong currents of the Yamuna River (at Spur No. 24) near Hiranki village in the Alipur police station area of Outer North Delhi, while bathing. A companion raised an alarm to alert others, but the children were swept away by the swift… pic.twitter.com/P162nVZ6TH
— ANI (@ANI) July 13, 2026
# इतिहास रचने की दहलीज पर रोहित शर्मा, इंग्लैंड सीरीज में तोड़ने को तैयार इंजमाम का रिकॉर्ड
यमुना में समाए 4 मासूम: दिल्ली में नहाने गए बच्चों की तलाश जारी, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज
18 साल का सुनहरा सफर खत्म: स्टीफन फ्लेमिंग ने चेन्नई सुपर किंग्स को कहा अलविदा
मौत के साये में रील का बुखार: पति ऑक्सीजन पर, पत्नी बनाती रही वीडियो
भारत-इंग्लैंड वनडे में किसका दबदबा? रोहित-विराट सहित इन दिग्गजों ने जड़े सबसे ज्यादा शतक
स्कूटी पर बैठी बच्ची ने घुमाया एक्सीलेटर और पल भर में हुआ हादसा; वायरल वीडियो ने खोली अभिभावकों की आंखें
रूसी मशीन गन का बिगड़ा बैलेंस, गोल-गोल घूमते हुए हुआ ऐसा मंजर कि उड़ गए होश
अंकित शर्मा हत्याकांड: दिल्ली दंगा केस में पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
महाबली शेरा का जलवा: WWE चैंपियन को एक थप्पड़ में किया चित, लास वेगास में गूंजा भारत का नाम
पुतिन की सेना का खतरनाक प्रयोग फेल: बेकाबू हुई मशीन गन, जान बचाकर भागे सैनिक