थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म जना नायकन को लेकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। अपनी फिल्म के ऑडियो लॉन्च के दौरान विजय द्वारा एक्टिंग छोड़ने और राजनीति में सक्रिय होने के ऐलान के बाद से ही यह फिल्म चर्चा का केंद्र बनी हुई है। लंबे इंतजार के बाद अब फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है।
ब्रिटेन में दिखेगा अनकट वर्जन जहां भारत में सेंसर बोर्ड (CBFC) ने फिल्म में कई बदलावों और कट के बाद इसे ए सर्टिफिकेट दिया है, वहीं ब्रिटेन के दर्शकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। वहां फिल्म का अनकट वर्जन रिलीज किया जाएगा। अहिंसा एंटरटेनमेंट ने पुष्टि की है कि ब्रिटेन में यह फिल्म बिना किसी काट-छांट के 15+ रेटिंग के साथ सिनेमाघरों में उतरेगी।
रिलीज की तारीख और वितरक की घोषणा वितरक कंपनी ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि जना नायकन 24 जुलाई को ब्रिटेन के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, पूरा एक्शन, पूरा मनोरंजन और थलपति विजय का पूरा जलवा, ठीक वैसे ही जैसे इसे देखा जाना चाहिए।
फिल्म में हुए ये बड़े बदलाव भारत में सीबीएफसी के निर्देशों के बाद फिल्म में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय के किरदार थलपति वेट्री कोंडन का नाम छोटा करके TVK कर दिया गया है। फिल्म के संवादों में अंबेडकर सट्टम को बदलकर TVK सट्टम किया गया है। साथ ही, डॉ. आंबेडकर की तस्वीरों वाले दृश्यों में भी बदलाव किए गए हैं और कई जगह ऑडियो को म्यूट किया गया है।
क्या है फिल्म का रनटाइम और स्टार कास्ट? इन तमाम काट-छांट के बाद फिल्म का फाइनल रनटाइम 3 घंटे 3 मिनट तय किया गया है। इस फिल्म में थलपति विजय एक ऐसे पुलिस अफसर के किरदार में हैं, जो तानाशाही के खिलाफ खड़ा होता है और सिस्टम से टकराता है। फिल्म में बॉबी देओल विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। इनके अलावा पूजा हेगड़े, मामिता बैजू, प्रियामणि और प्रकाश राज जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
फैंस अब 24 जुलाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब थलपति विजय का यह आखिरी मैजिक दुनियाभर के सिनेमाघरों में दिखाई देगा।
THE HONOURABLE CHIEF MINISTER OF TAMIL NADU. C JOSEPH VIJAY. #JanaNayagan in UK cinemas July 24 — uncut, 15-rated. All the action, all the mass, all the Thalapathy craze, exactly as it was meant to be seen. One last time 🔥🔥🔥@actorvijay @KvnProductions @PharsFilm… pic.twitter.com/c6YCX6mvDJ
— Ahimsa Entertainment (@ahimsafilms) July 12, 2026
यूपी के हर जिले में लगेगा रोजगार का महामेला, युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका
सुरीली आवाज का सफर थमा: राजकीय सम्मान के साथ विदा हुईं दक्कन की कोकिला एस जानकी
गगनयान मिशन: ISRO ने पार की बड़ी बाधा, अब अंतरिक्ष से सुरक्षित वापसी की राह हुई आसान
चेहरा छिपाकर बस में चढ़े मंत्री, कंडक्टर ने किराया मांगा तो कर दिया बाहर; देखें क्या हुआ
भारत में मानसून पर लगा ब्रेक , क्या फिर सूखे की ओर बढ़ रहा है देश?
सबसे बड़ी जंग: 24 साल बाद वर्ल्ड कप में भिड़ेंगे अर्जेंटीना-इंग्लैंड, हैंड ऑफ गॉड का हिसाब होगा बराबर?
लॉर्ड्स में यास्तिका का विराट धमाका: 41 साल पुराना महा-रिकॉर्ड ध्वस्त कर रचा इतिहास
नरक भेजा गया : अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत पर ईरानी मीडिया का विवादित जश्न
26/11 पर हिंदू आतंकवाद का नैरेटिव फिक्स्ड मैच था: पूर्व गृह अधिकारी RVS मणि के सनसनीखेज खुलासे
26/11 पर हिंदू आतंकवाद का नैरेटिव फिक्स्ड मैच था: पूर्व गृह अधिकारी RVS मणि का बड़ा खुलासा