चीन का तटीय इलाका दहला जापान और ताइवान में तबाही मचाने के बाद शक्तिशाली तूफान बावी (Typhoon Bavi) ने चीन के पूर्वी तट पर दस्तक दे दी है। शनिवार रात करीब 11:20 बजे यह तूफान झेजियांग प्रांत के युहुआन शहर से टकराया। लैंडफॉल के दौरान हवाओं की रफ्तार 144 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई।
बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: 20 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर तूफान की भयावहता को देखते हुए चीन सरकार ने युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू किए हैं। झेजियांग से 17 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। इसके अलावा फुजियान, बीजिंग और शंघाई को मिलाकर कुल 20 लाख लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित ठिकानों पर शरण लेनी पड़ी है।
बीजिंग में 40 घंटे की मूसलाधार बारिश का अलर्ट तूफान भले ही अब कमजोर पड़ रहा हो, लेकिन इसका असर व्यापक है। चीनी मौसम विज्ञान केंद्र ने रेड अलर्ट जारी किया है। राजधानी बीजिंग समेत हेबेई, जियांगशी और अनहुई में अगले 40 घंटों तक भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने बाढ़ और भूस्खलन के प्रति लोगों को आगाह किया है।
परिवहन सेवाएँ ठप, उड़ानों पर असर तूफान के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। शंघाई से आने-जाने वाली करीब 60 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। तटीय इलाकों में नौका (फेरी) सेवाओं को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। राहत एजेंसियां लगातार प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी कर रही हैं।
क्षेत्रीय प्रभाव: फिलीपींस में 17 की मौत तूफान बावी का सफर विनाशकारी रहा है। इससे पहले फिलीपींस में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते 17 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, ताइवान में भी यह तूफान 113 लोगों को घायल कर चुका है। चीन में फिलहाल किसी बड़ी जनहानि की आधिकारिक सूचना नहीं है, लेकिन स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।
Typhoon Bavi strikes land for the second time in eastern #China, as Beijing begins to experience heavy rains expected to continue for about 40 hours, amid fears of widespread flooding and disruptions #China #Typhoon #Bavi #Wenzhou #Beijingpic.twitter.com/b9yMAfHX95
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) July 11, 2026
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा का ऐतिहासिक कारनामा, पहली बार बनीं ग्रैंड स्लैम चैंपियन
इतिहास रचने वाली गोल्डन गर्ल नीरू ढांडा के आगे झुके आनंद महिंद्रा, जानें क्या है खास
# फीफा वर्ल्ड कप विवाद: क्या कैमरे की तार से टकराई थी गेंद? एर्लिंग हालैंड का फूटा गुस्सा
पाकिस्तान में गहराया आटे का संकट: आम आदमी की थाली से गायब हुई रोटी, 170 रुपये किलो तक पहुंचा भाव
लखनऊ का चारबाग रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड-क्लास ट्रांजिट हब , एयरपोर्ट जैसी मिलेंगी सुविधाएं
थाली में परोसी जा रही लापरवाही? अब एक क्लिक में FSSAI तक पहुंचाएं अपनी शिकायत
13 की उम्र में हुआ था यौन शोषण : लॉक अप 2 में राम कपूर का दिल दहला देने वाला खुलासा
FIFA World Cup 2026: सेमीफाइनल का बिगुल बजा, मेसी की अर्जेंटीना और इंग्लैंड में होगी भिड़ंत
चलती ट्रेन की खिड़की पर 9 किलोमीटर तक लटकता रहा मोबाइल चोर! यात्रियों ने सिखाया सबक
क्या E20 पेट्रोल आपकी गाड़ी का दुश्मन बन गया है? केजरीवाल के वीडियो ने बढ़ाई हलचल