कर्नाटक के परिवहन मंत्री बायराथी सुरेश का एक औचक निरीक्षण उस समय चर्चा का विषय बन गया जब उन्हें खुद एक बस कंडक्टर ने बस से नीचे उतार दिया। मंत्री राज्य की परिवहन व्यवस्था की जमीनी हकीकत का पता लगाने के लिए आम आदमी बनकर बस में सफर कर रहे थे।
100 रुपये का नोट पड़ा भारी शनिवार रात मंत्री हेब्बल से नागाशेट्टीहल्ली जा रही एक बीएमटीसी (BMTC) बस में चढ़े। उन्होंने कंडक्टर से दो टिकट मांगे और उसे 100 रुपये का नोट दिया। कंडक्टर ने खुले पैसे न होने की बात कही। जब मंत्री ने कहा कि उन्हें पास भी चिल्लर नहीं है, तो कंडक्टर ने अपना कैश बैग दिखाते हुए दो टूक कहा, अगर खुले पैसे नहीं हैं, तो बस से नीचे उतर जाओ।
पहचान नहीं पाए कंडक्टर मंत्री ने अपना चेहरा मास्क से ढका हुआ था, इसलिए कंडक्टर उन्हें पहचान नहीं सका। मंत्री ने बिना किसी बहस के कंडक्टर की बात मानी और चुपचाप बस से उतर गए। कंडक्टर को यह अंदाजा भी नहीं था कि उसने राज्य के मुखिया को ही बस से नीचे उतार दिया है।
ऑटो वाले ने भी की मनमानी बस के बाद मंत्री ने नागाशेट्टीहल्ली से ऑटो रिक्शा में भी सफर किया। ऑटो का मीटर 30 रुपये दिखा रहा था, लेकिन चालक ने 36 रुपये की मांग की। पूछने पर ड्राइवर ने तर्क दिया कि मीटर को दोबारा कैलिब्रेट करना बाकी है। अंततः मंत्री ने उसे 40 रुपये दिए।
सख्त कार्रवाई के मूड में मंत्री इस औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कई खामियां पकड़ीं। एक बस में यात्रियों के लिए न रुकने पर उन्होंने ड्राइवर और कंडक्टर को तुरंत सस्पेंड कर दिया। मंत्री का यह सरप्राइज इंस्पेक्शन साफ़ करता है कि आम जनता को बसों और ऑटो में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
🚨 Karnataka transport minister boarded a BMTC bus from Hebbal to Nagashettihalli and requested two tickets.
— Indian Tech & Infra (@IndianTechGuide) July 12, 2026
He handed over a Rs 100 note to the conductor, who asked for exact change. When the minister replied he did not have any, the conductor showed his cash bag, saying he too… pic.twitter.com/k5yag8dpIq
क्या सरकारी नियंत्रण से मुक्त होने चाहिए देश के मंदिर? स्वामी कैलाशानंद ने दी बड़ी नसीहत
26/11 और हिंदू आतंकवाद : पूर्व गृह सचिव के खुलासे से मचा सियासी भूचाल
हॉलीवुड का देसी कनेक्शन: मुंबई की सड़कों पर चाय और बन-मस्का का लुत्फ उठाते दिखे क्रिस्टोफर नोलन और टॉम हॉलैंड
होर्मुज स्ट्रेट में भीषण जंग: ईरान ने रास्ता बंद किया, अमेरिका ने 7 शहरों पर बरसाईं मिसाइलें
राम मंदिर दान चोरी पर RSS सख्त: यह आस्था से खिलवाड़, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
बाहुबली की राजमाता का डाइट सीक्रेट: फ्लाइट में घर का खाना ही क्यों है पहली पसंद?
पवन कल्याण की सफल सर्जरी: 8 साल पुरानी पुरानी चोट से मिली राहत, जानें क्या है अब स्थिति
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा का ऐतिहासिक कारनामा, पहली बार बनीं ग्रैंड स्लैम चैंपियन
बेंगलुरु: घर में घुसा डिलीवरी एजेंट, टॉयलेट इस्तेमाल करने के बाद महिला को दिखाए प्राइवेट पार्ट्स
गौतम गंभीर का कोचिंग काल : ऐतिहासिक खिताबी जीत और शर्मनाक हार का मिला-जुला सफर