शानदार शुरुआत और कड़ा मुकाबला अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच खेला गया मुकाबला रोमांच की पराकाष्ठा पर था। मैच के 10वें मिनट में लियोनेल मेसी द्वारा लिए गए कॉर्नर पर एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने शानदार हेडर मारकर अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त दिलाई। शुरुआती बढ़त के बाद ऐसा लगा कि मेसी की टीम आसानी से मैच जीत लेगी, लेकिन स्विट्जरलैंड का डिफेंस चट्टान की तरह खड़ा रहा।
स्विट्जरलैंड की वापसी पहले हाफ में कोई और गोल नहीं हुआ। दूसरे हाफ में स्विट्जरलैंड ने आक्रामक रुख अपनाया और 67वें मिनट में डैन डॉय ने गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। मैच के अंतिम पलों में मेसी के पास गोल करने के बेहतरीन मौके थे, लेकिन स्विट्जरलैंड के गोलकीपर ने शानदार बचाव करते हुए मेसी को गोल करने से रोक दिया।
तनावपूर्ण 90 मिनट मैच के आखिरी क्षणों में मुकाबला काफी आक्रामक हो गया। अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने दबाव में रफ खेल दिखाया, जिसके चलते लौटारो मार्टिनेज और थियागो अल्मादा को येलो कार्ड का सामना करना पड़ा। 90 मिनट के खेल के बाद 9 मिनट का इंजरी टाइम भी मिला, लेकिन कोई भी टीम निर्णायक बढ़त नहीं ले सकी, और मैच एक्स्ट्रा टाइम में चला गया।
एक्स्ट्रा टाइम में मेसी ब्रिगेड का जलवा एक्स्ट्रा टाइम में अर्जेंटीना पूरी तरह लय में दिखी। 112वें मिनट में एमए अल्वारेज ने गोल दागकर अर्जेंटीना को 2-1 की बढ़त दिलाई। इसके बाद मैच के बिल्कुल अंतिम पलों (121वें मिनट) में लौटारो मार्टिनेज ने एक और गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। इसी के साथ अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
मेसी का ऐतिहासिक फॉर्म इस टूर्नामेंट में लियोनेल मेसी का प्रदर्शन अविश्वसनीय रहा है। 39 साल की उम्र में अपने आखिरी विश्व कप में खेल रहे मेसी ने अब तक अर्जेंटीना के हर गोल में या तो खुद गोल किया है या असिस्ट किया है। अर्जेंटीना की यह जीत उनकी कप्तानी और टीम के जज्बे का बेहतरीन उदाहरण है।
लेखक: शिवम
Com 39 anos, em sua última Copa, Lionel Messi participou de todos os gols da Argentina neste Mundial 2026. Seja dando assistência ou marcando gol. Surreal!
— LIBERTA DEPRE (@liberta___depre) July 12, 2026
📽️@TaylorBurr10pic.twitter.com/z2WB2zR8nL
मोदी कैबिनेट में बड़े बदलाव की आहट? इन 2 सीक्रेट घटनाओं ने बढ़ाई हलचल
फीफा वर्ल्ड कप 2026: इंग्लैंड का जलवा, बेलिंगहैम और केन की जोड़ी ने रचा 96 साल का इतिहास
AI: आतंकवादियों का नया डिजिटल हथियार , हमलों की प्लानिंग से लेकर बम बनाने तक में हो रहा इस्तेमाल
लॉर्ड्स के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हुआ भारत की बेटी का नाम, रचा वर्ल्ड रिकॉर्ड
नंदुरबार: हॉस्टल का खाना बना मुसीबत, फूड पॉइजनिंग से 40 छात्र बीमार; 5 ICU में भर्ती
2027 में 27 सीटें जीत लें तो बड़ी बात : ओम प्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस पर तीखा प्रहार
मोनाको में भारतीय छात्रों का जलवा: सी शक्ति टीम ने जीता 25 लाख का प्रिंस अल्बर्ट अवॉर्ड
बारिश से बचने छत पर चढ़ा सांड, पल भर में ढह गई दुकान—देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
मौसम अलर्ट: बिहार-बंगाल में रेड अलर्ट, देश के 29 राज्यों में बरसेंगे बादल
26/11 पर हिंदू आतंकवाद का नैरेटिव फिक्स्ड मैच था: पूर्व गृह अधिकारी RVS मणि का बड़ा खुलासा