इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20) के इस्तेमाल से वाहनों को हो रहे नुकसान के दावों के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली के एक पेट्रोल पंप और सर्विस स्टेशन का औचक दौरा किया। उन्होंने वहां मौजूद आम लोगों से सीधा संवाद कर जमीनी हकीकत समझने की कोशिश की।
सरकार के दावों को बताया सफेद झूठ दौरे के बाद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, सरकार सफेद झूठ बोल रही है। E20 के कारण गाड़ियों में वास्तव में दिक्कतें आ रही हैं। आम लोग इथेनॉल से बहुत दुखी हैं। उन्होंने दावा किया कि बातचीत के दौरान लगभग सभी वाहन मालिकों ने माइलेज में भारी कमी और इंजन की समस्याओं की शिकायत की है।
लोगों की समस्याओं को अनसुना न करे सरकार केजरीवाल ने इस बात पर जोर दिया कि लोकतंत्र में सरकार को जनता की परेशानियों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग E20 फ्यूल पर अपनी चिंताएं जाहिर कर रहे हैं, उन्हें किसी लेबल के साथ पेश करने के बजाय उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। केजरीवाल के अनुसार, आम जनता के अनुभवों को नजरअंदाज करना गलत है और उनके फीडबैक को नीति निर्माण का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।
क्या है E20 पेट्रोल का विवाद? गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से E20-ब्लेंडेड पेट्रोल को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार आलोचनाएं हो रही हैं। वाहन मालिकों ने इंजन खराब होने, माइलेज घटने और फ्यूल में गंदगी जैसी कई समस्याएं गिनाई हैं।
हालांकि, केंद्र सरकार ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। सरकार का तर्क है कि ये भ्रामक जानकारियां हैं। सरकार ने इंश्योरेंस अमान्य होने और पर्यावरणीय नुकसान जैसी बातों को भी निराधार बताया है। बहरहाल, केजरीवाल के इस दौरे ने इस विवाद को एक बार फिर गरमा दिया है।
आज मैंने दिल्ली के एक पेट्रोल पंप और सर्विस स्टेशन पर जाकर ज़मीनी हक़ीक़त जानी। सरकार सफ़ेद झूठ बोल रही है। E20 के कारण गाड़ियों में सच में दिक्कतें आ रही हैं। आम लोग ethanol से बहुत दुखी हैं। लगभग सभी लोगों की माइलेज कम हुई है और बहुत गाड़ियों में ख़राबी की शिकायत हैं। pic.twitter.com/ygVqeQ52Zo
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 11, 2026
# पुस्तकालय ही तय करते हैं देश का भाग्य: अमित शाह ने दिल्ली में किया लोक नायक जेपी पुस्तकालय का उद्घाटन
सावरकर को भारत रत्न पर अपनों की ही घेराबंदी: मुनगंटीवार ने अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा किया
बटलर-ब्रूक की आंधी में उड़ा भारत, साउथेम्प्टन में बने 5 शर्मनाक रिकॉर्ड
स्कूल बना बेडरूम: स्मार्ट क्लास में अश्लील गाना चलाकर सो गया प्रिंसिपल, CCTV ने खोली पोल
भारत को बड़ा झटका: वनडे सीरीज से पहले स्टार तेज गेंदबाज बाहर, चोट ने फिर बढ़ाई मुश्किलें
भारतीयों को मार डालो, औरतों को बेच दो : ऑस्ट्रेलिया में नस्लवाद का खौफनाक ऑडियो वायरल
IND vs ENG: साउथेम्प्टन में टॉस जीतकर भारत ने चुनी गेंदबाजी, सीरीज में सम्मान बचाने की चुनौती
हमारा DNA एक है : दिल्ली में गदगद हुए अफगान मंत्री, भारत को बताया अपना घर
स्पैम कॉल्स पर महासंग्राम: TRAI और Truecaller की भिड़ंत, क्या अब बढ़ जाएगा धोखाधड़ी का खतरा?
व्यापार जगत में नारा ब्राह्मणी का दबदबा: फॉर्च्यून इंडिया की 100 प्रभावशाली महिलाओं में जगह