वियतनाम का खूबसूरत फु क्वोक द्वीप उस समय मातम में बदल गया, जब पर्यटकों से भरी एक स्पीडबोट समंदर की तेज लहरों के बीच पलट गई। इस हादसे में 15 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है। छुट्टियां मनाने गए पर्यटकों के लिए यह यात्रा जीवन की आखिरी यात्रा साबित हुई।
क्या हुआ उस दिन? यह हादसा दोपहर के वक्त हुआ। स्पीडबोट 32 भारतीय पर्यटकों को रूट द्वीप से थोई बंदरगाह की तरफ ले जा रही थी। बोट जैसे ही होन में रट नागोई से करीब 400 मीटर दूर पहुंची, अचानक असंतुलित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोट के पलटते ही चीख-पुकार मच गई और सभी सवार पानी में गिर गए।
नाव के नीचे दबे जिंदगी के सपने हादसा इतना भयावह था कि कई पर्यटक नाव के उलटने के बाद उसी के नीचे फंस गए। लहरों की रफ्तार बहुत तेज थी, जिससे बचाव कार्य में भारी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर पहुंची स्थानीय सुरक्षा टीमों ने कड़ी मेहनत के बाद 17 लोगों को तो बचा लिया, लेकिन 15 लोगों को बचाया नहीं जा सका। उनके शवों को बरामद कर लिया गया है।
हादसे की जांच और ड्राइवर की भूमिका वियतनाम प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, बोट चलाने वाला ड्राइवर करीब 50 वर्ष का अनुभवी व्यक्ति है, जो रोजाना यह सफर तय करता है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर अचानक बोट कैसे पलट गई। क्या तकनीकी खराबी थी या मौसम की मार? इसका पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
खूबसूरत द्वीप बना काल का ग्रास फु क्वोक का मे रूट द्वीप अपनी रंग-बिरंगी कोरल चट्टानों और साफ पानी के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यह जगह आइलैंड हॉपिंग और डाइविंग के लिए पर्यटकों की पहली पसंद रहती है। हादसे के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
पीएम मोदी और दूतावास की त्वरित कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, मैं इस दुखद घटना से अत्यंत दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं।
वहीं, वियतनाम में भारतीय दूतावास ने तुरंत सक्रिय होते हुए एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है। दूतावास स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है और मृतकों की पहचान उजागर करने के साथ ही प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता मुहैया कराई जा रही है। दूतावास ने मारे गए लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
🚨 BREAKING: TOURIST SPEEDBOAT SINKS OFF PHU QUOC
— NGO-SUGAR (@ngosugartp) July 11, 2026
A speedboat carrying 32 Indian tourists sank near Hon May Rut Ngoai, Phu Quoc, at around 10:30 a.m. on July 11.
🛟 18 people had been rescued by early afternoon.
⚠️ Authorities say fatalities are feared, but the official death… pic.twitter.com/rTkrbZ6GQp
मामूली चोट का मौत का इलाज : टांके लगाने के लिए एनेस्थीसिया दिया, डेढ़ साल के मासूम ने तोड़ा दम
व्यापार जगत में नारा ब्राह्मणी का दबदबा: फॉर्च्यून इंडिया की 100 प्रभावशाली महिलाओं में जगह
विंबलडन के रॉयल बॉक्स में शुभमन गिल का जलवा, बने यह खास उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे भारतीय कप्तान
विंबलडन में पाकिस्तानी क्रिकेटर्स क्यों नहीं? भारतीय फैंस के करारे जवाब ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल
समुद्र में दहाड़ा भारत का नया शिकारी : नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि
वायरल वीडियो: नदी में चारा पड़ते ही मचा हड़कंप, 30 सेकंड में हुआ सफाया
वैश्विक कूटनीति का नया अध्याय: तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे पीएम मोदी
चोरी करने गया था चोर, पर फंस गया कुछ इस तरह; कॉलोनी वालों ने किया अनूठा रेस्क्यू
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के मैदान छोड़ने पर प्रशांत किशोर का तंज, बोले- डर के मारे भाग रहे उम्मीदवार
वियतनाम: फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत