भोपाल: दतिया विधानसभा उपचुनाव में टिकट को लेकर चल रहे कयासों के बीच मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। शनिवार को भोपाल पहुंचे नरोत्तम मिश्रा ने स्पष्ट कर दिया है कि वे पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं और उनके लिए चुनाव प्रचार करेंगे।
मैं दुखी नहीं, फैसले का सम्मान करता हूं टिकट कटने की चर्चाओं के बीच नरोत्तम मिश्रा ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा, मैं बिल्कुल भी दुखी नहीं हूं। भारतीय जनता पार्टी के निर्णय का मैं पूरा सम्मान करता हूं। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने नामांकन पत्र जरूर लिया था, लेकिन अब वे पार्टी के हर आदेश का पालन करने के लिए तैयार हैं।
पार्टी फोरम पर रखेंगे अपनी बात नरोत्तम मिश्रा ने साफ किया कि उनके मन में कोई पीड़ा नहीं है। उन्होंने कहा कि वे अपनी बात पार्टी के उचित मंच यानी पार्टी फोरम पर रखेंगे। पार्टी की कार्यप्रणाली पर उन्होंने कहा, मैं खुद चुनाव चयन समिति में रहा हूं, मुझे पता है कि टिकट वितरण की प्रक्रिया कैसे होती है और टिकट कैसे मिलते या कटते हैं।
समर्थकों से अनुशासन की अपील अपने समर्थकों की नाराजगी पर मिश्रा ने कहा कि उन्होंने कल भी अपने कार्यकर्ताओं से बात की थी और आज भी की है। उन्होंने अपने समर्थकों से भाजपा के फैसले को स्वीकार करने और अनुशासन बनाए रखने का आग्रह किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्थिति सामान्य है और कार्यकर्ता पार्टी के साथ डटकर खड़े हैं।
नामांकन में मौजूद रहेंगे पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने स्पष्ट किया कि वे केवल प्रचार ही नहीं, बल्कि प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के नामांकन दाखिल करने के दौरान भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे पूरे चुनाव अभियान के दौरान पूरी दमखम के साथ भाजपा के पक्ष में काम करेंगे।
दतिया में मुकाबला दिलचस्प एक ओर जहां नरोत्तम मिश्रा ने पार्टी के प्रति निष्ठा दिखाते हुए अनुशासन का संदेश दिया है, वहीं दतिया उपचुनाव में अन्य दलों की सक्रियता ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। भाजपा के दिग्गज नेता के इस स्टैंड के बाद अब पार्टी कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा देखने की उम्मीद है।
*दतिया सीट से टिकट बदलने के बाद पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उनके मन में किसी तरह की कोई पीड़ा नहीं है। उन्होंने पार्टी के फैसले का स्वागत करते हुए आशुतोष तिवारी के लिए पूरी ताकत से चुनाव प्रचार करने की बात कही।#NarottamMishra #BJP #AshutoshTiwari #MadhyaPradesh pic.twitter.com/QF4qdVU3KE
— NavBharat Live (@TheNavbharatliv) July 11, 2026
प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते PM मोदी? न्यूजीलैंड में विदेश मंत्रालय के सचिव ने दिया दो टूक जवाब
तिरुपति दर्शन के रास्ते में खूंखार तेंदुए की दस्तक, मची भगदड़ का वीडियो वायरल
1,000 मिसाइलें तैयार, ईरान को ट्रंप की सीधी धमकी: क्या टल पाएगा तीसरे विश्व युद्ध का खतरा?
ट्रैफिक जाम ने रोकी टीम इंडिया की रफ्तार, साउथेम्प्टन में देरी से टॉस
व्यापार जगत में नारा ब्राह्मणी का दबदबा: फॉर्च्यून इंडिया की 100 प्रभावशाली महिलाओं में जगह
20-30 करोड़ और मंत्रालय का लालच : उमर अब्दुल्ला का बीजेपी पर हॉर्स ट्रेडिंग का सनसनीखेज आरोप
समुद्र का नया रक्षक : INS महेंद्रगिरि नौसेना में शामिल, दुश्मन की हर चाल होगी बेअसर
थलापति विजय की जन नायकन : नया पोस्टर रिलीज होते ही इंटरनेट पर मचा तूफान
पीएम मोदी के संबोधन में गूंजा Kia Ora , जानिए न्यूजीलैंड के इस खास शब्द का गहरा मतलब
चीन में बाढ़ का खौफ: फार्म टूटा तो सड़कों पर निकले 900 जहरीले सांप, मची भगदड़