दतिया: मध्य प्रदेश की राजनीति में शनिवार का दिन बेहद अशांत रहा। राज्य के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का दतिया उपचुनाव में टिकट कटने की खबर आते ही उनके समर्थकों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। यह आक्रोश देखते ही देखते हिंसक हो गया, जिससे पूरे जिले में तनाव का माहौल है।
NH-44 पर लगा 15 किलोमीटर का जाम विरोध की शुरुआत शुक्रवार शाम को हुई, जब समर्थकों ने नेशनल हाईवे-44 (NH-44) को जाम कर दिया। हजारों की संख्या में जुटे समर्थकों के कारण हाईवे पर दोनों तरफ 15 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। इससे न केवल दतिया बल्कि आसपास के जिलों में भी यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई।
प्रशासन की अपील बेअसर, तड़के बिगड़े हालात दतिया के एसपी मयूर खंडेलवाल ने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी लगातार प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे थे। लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। स्थिति तब और बिगड़ गई जब शनिवार तड़के करीब 4 बजे अचानक भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।
पुलिस पर हमला, एसपी-एएसपी समेत कई घायल उपद्रवियों के पथराव में 6 से अधिक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल होने वालों में दतिया के एसपी मयूर खंडेलवाल और एएसपी भी शामिल हैं। हिंसा को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। भीड़ को तीतर-बितर करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाना पड़ा।
शहर में भारी पुलिस बल तैनात पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन की आड़ में करीब 3 हजार उपद्रवियों ने शहर का माहौल खराब करने का प्रयास किया और बाजार बंद करवा दिए। फिलहाल, दतिया के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और पुलिस पूरे इलाके में फ्लैग मार्च कर रही है। प्रशासन ने आम जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है और उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
*#WATCH | Madhya Pradesh: Supporters of former State Home Minister Narottam Mishra pelted stones at Police in Datia as they protested after the BJP denied him a ticket for the upcoming assembly bypoll. Injuries reported.
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 11, 2026
Thousands of his followers blocked NH-44 last night,… pic.twitter.com/qI96QlEcpL
थलापति विजय की जन नायकन : नया पोस्टर रिलीज होते ही इंटरनेट पर मचा तूफान
पेंटागन की नई UFO फाइल्स: क्या हम ब्रह्मांड में अकेले हैं? मिलिट्री सेंसर्स भी पड़ गए फेल!
पीएम मोदी के स्वागत में तिरंगे सा चमका न्यूजीलैंड का स्काई टावर, जानिए कैसे कोई भी आम नागरिक बदलवा सकता है इसकी लाइट
नोएडा: फिर खुली सिस्टम की पोल, नाले में गिरे इंजीनियर की दर्दनाक मौत
28 साल की सर्विस में ऐसा कभी नहीं देखा : पेंटागन ने जारी की UFO फाइलों की हैरान करने वाली नई खेप
तिरंगे से जगमगाया न्यूजीलैंड का स्काई टावर: पीएम मोदी के स्वागत में दिखा अद्भुत नजारा
भारतीयों को मार डालो, औरतों को बेच दो : ऑस्ट्रेलिया में नस्लवाद का खौफनाक ऑडियो वायरल
गोवा का सपना अब हकीकत: फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाने के साथ IRCTC का सस्ता टूर पैकेज
चलती ट्रेन रुकवाई, फिर किया कुछ ऐसा जिसे देख दंग रह गए लोग: वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
मंदिरों का खजाना: करोड़ों का चढ़ावा कहां जाता है और कौन रखता है इसकी देखरेख का जिम्मा?