प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी ऑस्ट्रेलिया यात्रा पूरी करने के बाद शुक्रवार को न्यूजीलैंड पहुंचे। यह दौरा इसलिए भी विशेष है क्योंकि 40 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने पहली बार न्यूजीलैंड की धरती पर कदम रखा है। ऑकलैंड में दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता संपन्न हुई।
FTA: रिश्तों में मील का पत्थर बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को दोनों देशों के संबंधों के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर करार दिया। उन्होंने इतने कम समय में इस समझौते को अंतिम रूप देने के लिए न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि इतनी तेजी से FTA का सफल होना दुनिया में एक मिसाल है।
रिश्तों में खुले होली के नए रंग पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन की पिछली साल होली के दौरान भारत यात्रा को याद किया। उन्होंने कहा, आपकी उस यात्रा ने हमारे रिश्तों में होली के रंगों की तरह ही नई जीवंतता भर दी थी। पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि अब दोनों देश रणनीतिक साझेदारी (Strategic Partnership) के जरिए अपने संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।
लोकतांत्रिक मूल्यों की साझा विरासत प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच लोकतांत्रिक मूल्यों की समानता है। इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में समुद्री देशों के तौर पर दोनों देश स्वाभाविक साझेदार हैं। पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि यह साझेदारी आने वाले समय में वैश्विक शांति, स्थिरता और सुरक्षा बनाए रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
40 साल बाद नई ऊर्जा 40 साल के लंबे अंतराल के बाद हुई इस यात्रा को पीएम मोदी ने रिश्तों को नई गति देने वाली बताया। ऑकलैंड में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने न्यूजीलैंड सरकार और वहां के लोगों द्वारा दिखाए गए स्नेह और आत्मीयता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दौरा दोनों देशों की दोस्ती को और मजबूती प्रदान करने की साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
#WATCH | Auckland, New Zealand: Prime Minister Narendra Modi hold delegation level talks.
— ANI (@ANI) July 11, 2026
Speaking on the occasion, New Zealand Prime Minister Christopher Luxon says, It is a pleasure and honour to host you here today. It s a truly historic event, you and I have talked about… pic.twitter.com/NF0eFNAeFY
खमनेई के बाद ईरान की परमाणु चाल : सैटेलाइट तस्वीरों से खुला पर्चिन बेस का काला सच
बात पक्की समझें... विंबलडन में सचिन-अंजलि के साथ दिखे शुभमन गिल, सोशल मीडिया पर छिड़ी अटकलें
रेड अलर्ट : दिल्ली-NCR से लेकर पूरे भारत में भारी बारिश का तांडव, अगले 24 घंटे सबसे अहम
दमादम मस्त कलंदर पर थिरके कीवी पीएम: मोदी ने याद दिलाया वो वायरल डांस, देखें वीडियो
क्या पंजाब कांग्रेस में बदलाव की तैयारी? भूपेश बघेल ने तोड़ी चुप्पी
इंग्लैंड की पिच और हवा का जाल: आखिर क्यों वहां बेबस नजर आती है टीम इंडिया?
लातूर का तालिबानी चेहरा: चोरी के शक में 3 नाबालिगों को खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल
नोवाक जोकोविच का संन्यास लेने से इनकार, बोले- अभी विंबलडन में एक और पारी बाकी है
अनिल अंबानी ग्रुप पर ED का बड़ा प्रहार: 1,021 करोड़ की संपत्ति जब्त, कुल आंकड़ा 20,000 करोड़ के पार
होर्मुज में हमले बंद करो, वरना बुरा होगा अंजाम: अमेरिका का ईरान को अल्टीमेटम