लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर महिला टेस्ट क्रिकेट का नया अध्याय शुरू हो चुका है। भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच खेले जा रहे इस 4 दिवसीय टेस्ट मुकाबले में भारतीय उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने भले ही शतक से चूककर प्रशंसकों को थोड़ा निराश किया हो, लेकिन उन्होंने मैदान पर कदम रखते ही क्रिकेट इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करा लिया।
सबसे कम उम्र में 300 का कीर्तिमान लॉर्ड्स टेस्ट में उतरते ही स्मृति मंधाना ने अपने इंटरनेशनल करियर का 300वां मैच पूरा किया। इस उपलब्धि के साथ ही वह यह कारनामा करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर बन गई हैं। मंधाना भारत की ओर से मिताली राज (333 मैच) और हरमनप्रीत कौर (374 मैच) के बाद यह आंकड़ा छूने वाली तीसरी खिलाड़ी बन गई हैं।
शतक से चूकीं, पर लॉर्ड्स में रचा इतिहास मंधाना अपनी पारी के दौरान शतक के बेहद करीब थीं, लेकिन वह मात्र 17 रन से इसे चूक गईं। अगर वह शतक जमा लेतीं, तो लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनतीं। हालांकि, उन्होंने लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट अर्धशतक जड़ने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनकर एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम जरूर दर्ज कर लिया। उन्होंने 108 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौकों और 1 छक्के की मदद से शानदार 83 रनों की पारी खेली।
टीम इंडिया की पारी का उतार-चढ़ाव टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही। सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा अपना खाता भी नहीं खोल सकीं। इसके बाद यास्तिका भाटिया (12 रन) भी जल्दी पवेलियन लौट गईं। शुरुआती झटकों के बावजूद मंधाना ने जेमिमा रोड्रिग्स (35 रन) और कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ महत्वपूर्ण साझेदारियां निभाकर टीम को संभाला और एक सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया।
इस्ती वोंग ने तोड़ा शतक का सपना भारतीय पारी के दौरान मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर के बीच चौथे विकेट के लिए 73 रनों की मजबूत पार्टनरशिप हुई। जब ऐसा लग रहा था कि मंधाना आसानी से अपना शतक पूरा कर लेंगी, तभी इंग्लैंड की गेंदबाज इस्सी वोंग ने उन्हें आउट कर भारतीय खेमे को बड़ा झटका दिया। फिलहाल टीम इंडिया इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच में अपनी स्थिति मजबूत करने के प्रयास में जुटी है।
First Test FIFTY in women s cricket at Lord s 🏟️
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 10, 2026
And it s none other than #TeamIndia vice-captain Smriti Mandhana 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/O1rEau8j8n#ENGvIND pic.twitter.com/Z2oaM5vqsz
बांग्लादेश में भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं भारतीय राजनयिक, भरी सभा में डिप्लोमैट की कराई बोलती बंद
‘कीड़े के काटने का दावा गलत’, अस्पताल में राजेश शर्मा की पहली तस्वीर आई सामने
धमाल 4 रिव्यू: अजय देवगन की कॉमेडी पर बंटे दर्शक, किसी ने कहा क्रिंज तो किसी ने एंटरटेनिंग
भारत की वैज्ञानिक क्रांति का आधार: IISc बेंगलुरु में तैयार हो रही युवा वैज्ञानिकों की नई खेप
लगातार 5 हार के बाद टीम इंडिया को आई सूर्यकुमार यादव की याद, कोच ने कहा- उम्र को देखते हुए लिया था कठिन फैसला
एथेनॉल ब्लेंडिंग पर गरमाया विवाद: हरदीप पुरी बोले- आयात बिल में भारी कटौती, आलोचना सिर्फ दिखावा
स्कूल अब सिर्फ शिक्षा के केंद्र: तमिलनाडु में सरकारी स्कूलों में राजनीति और नेताओं का जन्मदिन मनाने पर पूर्ण प्रतिबंध
E20 पेट्रोल: क्या वाकई आपकी गाड़ी के लिए है खतरनाक? मंत्री हरदीप पुरी ने दिए सभी सवालों के जवाब
अब बिना डॉक्टर के पर्चे के नहीं मिलेगी 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवाएं, सरकार का बड़ा एक्शन
बीजेपी पार्षदों का इस्तीफा या सियासी साजिश? समोदा नगर पंचायत से वायरल पत्र पर घमासान