भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। टीम को लगातार 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टीम मैनेजमेंट को अपने पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव की याद सताने लगी है।
लगातार हार से बैकफुट पर टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की सीरीज में मिली हार के बाद, इंग्लैंड ने भी टीम इंडिया को 3-0 से करारी शिकस्त दी है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम अब तक कोई भी मैच नहीं जीत सकी है। 6 मैचों में से 5 में हार और 1 बेनतीजा रहा मुकाबला टीम के खराब फॉर्म को बयां कर रहा है।
क्यों छीनी गई थी सूर्या से कप्तानी? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को चैंपियन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव को अचानक कप्तानी से हटा दिया गया था। कोच रयान टेन डोएशेट ने इस पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, सूर्यकुमार एक शानदार लीडर थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में होने वाले अगले वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए हमें उनकी उम्र को लेकर एक कठिन फैसला लेना पड़ा।
हार्दिक और बुमराह की कमी खल रही है कोच ने आगे बताया कि हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ा अंतर पैदा कर रही है। उन्होंने स्वीकार किया कि कप्तानी में बदलाव का असर टीम के प्रदर्शन पर तुरंत दिखाई दिया, जो फिलहाल निराशाजनक है।
गोल्डन एरा: सूर्यकुमार का कप्तानी रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव का टी20 कप्तान के रूप में करियर किसी सपने जैसा रहा है। उन्होंने 52 मैचों में कप्तानी की, जिसमें से भारत ने 42 मैच जीते और उनका जीत प्रतिशत 80.77 रहा। वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने वाले पहले भारतीय कप्तान बने।
अनुभवी दिग्गजों की नाराजगी टीम की लगातार हार से पूर्व दिग्गज भी खफा हैं। अनिल कुंबले ने टीम के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर की क्लास लगाई है। कुंबले ने साफ कहा है कि इस हार के सिलसिले को रोकने की तत्काल जरूरत है, वरना भविष्य की राह और मुश्किल हो जाएगी।
Surya Kumar Yadav was fantastic leader However, considering his age and the fact that we have to play the next World Cup in Australia in two years, we had to make a tough decision.
— Indian Cricket 🏏 (@navshar54008403) July 10, 2026
Hardik and Bumrah are not in the team. They make a big difference in the team.
We got immediate… pic.twitter.com/wMvUgZg6Ey
शादी के स्टेज पर टाइगर श्रॉफ की एंट्री! स्टंट देख दूल्हा-दुल्हन के उड़े होश, वीडियो वायरल
दिल्ली-NCR समेत 17 राज्यों में आफत की बारिश: IMD का अलर्ट, जानें कब तक राहत के आसार?
स्वच्छ हवा, स्वस्थ दिल्ली : प्रदूषण से जंग के लिए 8,300 करोड़ की योजना का शंखनाद
फीफा वर्ल्ड कप 2026: एमबाप्पे की दहाड़ से थर्राया मोरक्को, गोल्डन बूट की रेस में मेसी को मिली भारी टक्कर
दिल्ली के स्कूलों में अब अनिवार्य होगी गुड टच-बैड टच की क्लास, सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला
BJP का बड़ा दांव: TMC छोड़ते ही सुष्मिता देव समेत तीन नेताओं को मिला राज्यसभा का टिकट
बिहार में झमाझम बारिश का अलर्ट: 12 और 13 जुलाई को 17 जिलों में बरसेंगे बादल
लगातार तीसरी नाकामी के बाद छलका वैभव सूर्यवंशी का दर्द, आउट होते ही वायरल हुआ वीडियो
शादी में देरी ही रेप की वजह : मौलाना साजिद रशीदी का विवादित बयान, शरिया कानून लागू करने की वकालत
ईरान में अमेरिकी हमले: चाबहार पोर्ट को नुकसान, क्या भारत ने बनाई इस प्रोजेक्ट से दूरी?