बुलंदशहर के खुर्जा में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। शुक्रवार दोपहर छत पर पतंग उड़ा रहे एक मासूम बच्चे को बचाने के चक्कर में दादा ने अपनी जान गंवा दी। पूरा परिवार जो कुछ देर पहले तक खुश था, अब मातम में डूबा है।
लोहे की रॉड बनी काल खुर्जा के मोहल्ला बुर्ज उस्मान गांव में रहने वाला 12 वर्षीय आहद छत पर पतंग उड़ा रहा था। अचानक पतंग पास से गुजर रही 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंस गई। मासूम आहद ने उसे निकालने के लिए पास पड़ी लोहे की रॉड उठा ली। रॉड के तार को छूते ही जोरदार धमाका हुआ और करंट सीधा बच्चे के शरीर में दौड़ गया।
पोते के लिए काल से भिड़े दादा पौते को आग की लपटों में झुलसते और तड़पते देख 65 वर्षीय दादा इसरार मेंबर ने अपनी जान की परवाह नहीं की। वे बिना सोचे-समझे पोते को बचाने के लिए लपके। जैसे ही उन्होंने आहद को हाथ लगाया, करंट का भीषण झटका उन्हें भी लग गया। इस कोशिश में दादा इसरार वहीं अचेत होकर गिर पड़े, जबकि आहद छिटककर छत की दीवार पर लटक गया।
अस्पताल में टूटी सांसों की डोर चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोसी तुरंत छत पर पहुंचे। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने इसरार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से झुलसे मासूम आहद को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही खुर्जा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक रामफल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे ने जहां एक बुजुर्ग की जान ले ली, वहीं अब पूरा इलाका इस दहशत से उबर नहीं पा रहा है।
*यूपी: बुलंदशहर के खुर्जा में 12 साल का असद करंट की चपेट में आ गया। 65 साल के असद के दादा ने जैसे ही पोते को HT लाइन की चपेट में देखा तो वह पौते को बचाने के लिए झपट पड़े। इस दर्दनाक हादसे में दादा की मौत हो गई।#Bulandsahar pic.twitter.com/Y0pVkRSUxz
— Jaya Singh. (@SinghJaya_) July 10, 2026
धमाल 4 रिव्यू: हंसी का डोज या बेला चाओ का अपमान? जानें क्या कह रही है जनता
क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा होगी? अयोध्या में CM योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार
बांकीपुर में BJP का किला दरका? उम्मीदवार के मैदान छोड़ने पर प्रशांत किशोर का बड़ा तंज
शरद पवार का NDA में स्वागत? केंद्रीय मंत्री के दावे ने महाराष्ट्र की राजनीति में मचाई हलचल
टीम इंडिया की लगातार शर्मनाक हार पर भड़के शशि थरूर, बोले- यह अपमान बर्दाश्त से बाहर है
धमाल 4 रिव्यू: अजय देवगन की कॉमेडी पर बंटे फैंस, किसी के लिए मजेदार तो किसी के लिए बोरिंग
रन उनकी उम्र से भी कम हैं... वैभव सूर्यवंशी के फ्लॉप शो पर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान
बीसीसीआई का महाप्लान: टीम इंडिया के प्रदर्शन का होगा रिव्यू, गंभीर और खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज!
30 हजार रन, 86 शतक और 54 साल का बेमिसाल सफर: क्रिकेट के लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर की कहानी
स्वच्छ हवा, स्वस्थ दिल्ली : प्रदूषण से जंग के लिए 8,300 करोड़ की योजना का शंखनाद