देश में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि कुल मामलों में से 50% शिकार 50 साल से कम उम्र के पुरुष हो रहे हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए देश के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. देवी प्रसाद शेट्टी ने युवाओं और उनके अभिभावकों के लिए एक जरूरी सलाह दी है।
17 की उम्र में क्यों जरूरी है ब्लड टेस्ट? डॉ. शेट्टी के अनुसार, भारत में हर व्यक्ति को 17 साल की उम्र में एक बार अपना ब्लड टेस्ट जरूर कराना चाहिए। यह अब कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक गाइडलाइन का हिस्सा है। इसका मुख्य उद्देश्य कोलेस्ट्रॉल के स्तर की पहचान करना है।
डॉ. शेट्टी बताते हैं कि हाई कोलेस्ट्रॉल अक्सर बिना किसी लक्षण के चुपचाप धमनियों में चर्बी (प्लाक) जमा करता रहता है। अगर छोटी उम्र में ही इसका पता चल जाए, तो सही खान-पान और जीवनशैली में बदलाव करके हार्ट अटैक के खतरे को काफी हद तक टाला जा सकता है।
किस उम्र में कौन सी जांच जरूरी? डॉ. शेट्टी ने उम्र के लिहाज से स्क्रीनिंग का एक स्पष्ट चार्ट साझा किया है:
फिट दिखना ही काफी नहीं डॉ. शेट्टी उन युवाओं को विशेष रूप से आगाह करते हैं जो जिम या एक्सट्रीम स्पोर्ट्स में हिस्सा लेते हैं। उनका कहना है कि फिट दिखना इस बात की गारंटी नहीं है कि आपका दिल अंदर से स्वस्थ है।
फीफा के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पेशेवर खिलाड़ी भी अचानक कार्डियक अरेस्ट का शिकार हो सकते हैं। इसलिए यदि आप किसी भी तरह के हाई-इंटेंसिटी खेल में शामिल हो रहे हैं, तो पहले हार्ट स्क्रीनिंग जरूर करवाएं।
अपने हेल्थ नंबर जानें डॉ. शेट्टी का स्पष्ट संदेश है कि बीमारी के लक्षणों का इंतजार न करें। हर व्यक्ति को अपने शरीर के महत्वपूर्ण आंकड़े जैसे—ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल की जानकारी होनी चाहिए। अक्सर हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं वर्षों तक शरीर में बिना किसी संकेत के पलती रहती हैं और सीधे हार्ट अटैक के रूप में सामने आती हैं। समय रहते की गई जांच ही आपको एक सुरक्षित भविष्य दे सकती है।
#WATCH | Bengaluru, Karnataka: Dr Devi Shetty, Founder and Chairman, Naryana Health says, Every Indian, at the age of 17 must get the blood test done. This is the guideline now issued by the Cardiology Society of India because if the cholesterol level is high, they can… pic.twitter.com/NV3StCmhgE
— ANI (@ANI) July 8, 2026
बीजेपी पार्षदों का इस्तीफा या सियासी साजिश? समोदा नगर पंचायत से वायरल पत्र पर घमासान
समंदर में फंसा LGBTQ+ क्रूज शिप: दो मुस्लिम देशों ने एंट्री देने से किया इनकार
वैभव सूर्यवंशी बनाम जोफ्रा आर्चर: 15 साल के जीनियस के लिए शॉर्ट बॉल बनी काल
CBSE 10वीं का रिजल्ट अटका, 50 दिन बाद भी अधर में छात्रों का भविष्य
MCG में गूंजा भारत-ऑस्ट्रेलिया का स्पोर्ट्स मंत्र : पीएम मोदी ने लॉन्च किया ऐतिहासिक रोडमैप
मैं ममता जैसा कमजोर और डरपोक CM नहीं , हुमायूं कबीर को शुभेंदु अधिकारी की दो टूक चेतावनी
हवा में मौत को दी मात: उड़ान के दौरान प्लेन की खिड़की टूटी, यात्री का आधा शरीर खिंचा बाहर!
जयपुर स्कूल सुसाइड केस: 9 साल की अमायरा की मौत के आखिरी पल सीसीटीवी में कैद, स्कूल प्रशासन पर उठे बड़े सवाल
पीएम मोदी और स्टीव वॉ की पुरानी यादें, बिग बैश लीग का चेन्नई कनेक्शन!
राम मंदिर चंदा चोरी का सियासी तूल: सलमान खुर्शीद बोले- चुनाव में मुद्दा नहीं बनाएगी कांग्रेस