सीबीएसई कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा देने वाले लाखों छात्र पिछले 50 दिनों से अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा संपन्न हुए डेढ़ महीने से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन बोर्ड की ओर से अभी तक नतीजों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।
रिजल्ट देरी से एडमिशन प्रक्रिया ठप परीक्षा परिणाम न आने का सीधा असर छात्रों के 11वीं कक्षा के एडमिशन पर पड़ रहा है। स्कूलों में नए सत्र की पढ़ाई अप्रैल से ही शुरू हो चुकी है, लेकिन इन छात्रों का दाखिला पेंडिंग है। छात्र और उनके अभिभावक इस स्थिति को लेकर बेहद तनाव में हैं।
स्कूलों की फीस को लेकर विवाद अभिभावकों की सबसे बड़ी चिंता यह है कि स्कूल अभी से ही अप्रैल महीने से लेकर अब तक की पूरी फीस की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक अभिभावक ने शिकायत की कि बिना रिजल्ट आए दाखिला पक्का नहीं हो पा रहा है, लेकिन स्कूल फीस वसूलने का दबाव बना रहे हैं।
क्या है दूसरी परीक्षा का नियम? सीबीएसई ने 2026 से 10वीं के छात्रों के लिए दो बोर्ड परीक्षाओं की स्कीम लागू की है। पहली मुख्य परीक्षा के बाद, दूसरी परीक्षा उन छात्रों के लिए होती है जो अंकों में सुधार (Improvement) करना चाहते हैं या फिर कंपार्टमेंट श्रेणी में हैं। बोर्ड के नियमानुसार, दोनों परीक्षाओं में से जिसमें छात्र के बेहतर अंक होंगे, वही फाइनल मार्कशीट में मान्य होंगे।
6.68 लाख छात्रों की मेहनत दांव पर इस बार करीब 6,68,854 नियमित उम्मीदवारों ने दूसरी परीक्षा के लिए आवेदन किया था। इसमें अंक सुधार के लिए 5 लाख से अधिक, कंपार्टमेंट के लिए 85 हजार और दोनों श्रेणियों के लिए करीब 58 हजार छात्र शामिल थे। इन सभी की परीक्षाएं 15 से 21 मई के बीच आयोजित हुई थीं।
सोशल मीडिया पर आक्रोश रिजल्ट में हो रही इस देरी के खिलाफ छात्र और परिजन सोशल मीडिया का रुख कर रहे हैं। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शिक्षा मंत्रालय और सीबीएसई को टैग करते हुए छात्र जल्द से जल्द रिजल्ट जारी करने की गुहार लगा रहे हैं। हालांकि, अभी तक बोर्ड की ओर से परिणाम की कोई आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है।
CBSE class 10 second board exam result Kab aayega @EduMinOfIndia????
— DINO (@DeependraEngg) July 9, 2026
Class 11 admission ke liye April se fees calculate hogi @dpradhanbjp @Office_ChJayant @DrSukantaBJP.@cbseindia29 #cbse #education @narendramodi, please this incopetent @dpradhanbjp ASAP.@PMOIndia pic.twitter.com/ua6QsNVgTO
लॉकअप 2: श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, कुशाल टंडन पर लगाया धोखा देने का आरोप
राजेश शर्मा की सेहत पर बड़ा अपडेट: क्या फौजी सेट पर हुआ था हादसा? जानें सच्चाई
इसे अभी रोकना होगा , टीम इंडिया की शर्मनाक हार पर अनिल कुंबले ने गंभीर और अय्यर को लताड़ा
गुरुग्राम एनकाउंटर: बिल्डर को बंधक बनाने आए दीपक नांदल गैंग के 4 शूटर ढेर, 60 राउंड फायरिंग से दहला सुशांत लोक
महाराष्ट्र बाढ़: पानी में बहते आए 3000 सिलेंडर, लूटने के लिए जान जोखिम में डाल कूदी भीड़
सरकार गिरने वाली है... : NDA की हलचल के बीच तेज प्रताप यादव की बड़ी भविष्यवाणी
20 रुपये का जुर्माना और टीसी की धमकी: बेंगलुरु में छात्रा की खुदकुशी से दहला शिक्षा तंत्र
ऐतिहासिक मुकाबला: इंडिया ए टीम पहली बार भरेगी नेपाल की उड़ान, जानें टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
AFMC पुणे का गौरव: 60वां बैच बना देश की सेवा का नया सारथी, नारी शक्ति ने बिखेरा जलवा
तुम अभी भी मेरी पत्नी हो - गौरव खन्ना ने आकांक्षा चमोला के साथ तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी