राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने एक बार फिर कानूनी दांवपेच के जरिए सबको चौंका दिया है। एक ओर जहां मेघालय सरकार उसकी जमानत रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है, वहीं सोनम ने 85 पन्नों का हलफनामा दायर कर खुद को निर्दोष बताया है।
सोनम रघुवंशी ने अपने हलफनामे में संविधान के अनुच्छेद 22(1) का सहारा लिया है। उसका दावा है कि उसे गिरफ्तारी के समय लिखित में कारणों की जानकारी नहीं दी गई थी, जो उसके अधिकारों का उल्लंघन है। सोनम का तर्क है कि गिरफ्तारी की प्रक्रिया ही गलत थी, इसलिए उसकी जमानत को चुनौती देना आधारहीन है।
इस केस में एक बड़ा विवाद दस्तावेजी गलती का है। मेघालय सरकार का कहना है कि अरेस्ट मेमो में गलती से BNS की धारा 103(1) (हत्या) की जगह धारा 403(1) (संपत्ति का दुरुपयोग) टाइप हो गई थी। इसी टाइपिंग मिस्टेक को ढाल बनाकर हाई कोर्ट ने सोनम को जमानत दी थी, जिसे अब सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है।
सोनम का कहना है कि उसके खिलाफ कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं हैं और वह केवल मौके पर मौजूद थी। उसने पुलिस की 790 पन्नों की चार्जशीट को ही चुनौती दे दी है। वहीं, मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि वे गिरफ्तारी के समय के मूल दस्तावेज पेश करेंगे ताकि पूरे सच का पता चल सके।
यह केस महज एक मर्डर नहीं, बल्कि अपराध की एक गहरी साजिश है। चौंकाने वाली बात यह है कि केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य संदिग्ध सिया गोयल के लिए सोनम रघुवंशी एक रोल मॉडल रही है। सिया ने गूगल पर बाकायदा यह सर्च किया था कि सोनम ने राजा की हत्या को कैसे अंजाम दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई मंगलवार तक टाल दी है। कोर्ट इस बात पर विचार कर रहा है कि क्या गिरफ्तारी के कारणों को लिखित में देना अनिवार्य है और क्या इस मुद्दे को किसी बड़ी पीठ के पास भेजा जाना चाहिए। फिलहाल, सोनम की जमानत के खिलाफ मेघालय सरकार की याचिका पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
#DNAमित्रों | सिया की रोल मॉडल का नया कांड ..सोनम.. कानून से खिलवाड़ कर रही है!, सोनम रघुवंशी ने राजा को नहीं मारा?#DNA #DNAWithRahulSinha #SonamRaghuvanshi #SupremeCourt@RahulSinhaTV pic.twitter.com/Cu5bvjXuiF
— Zee News (@ZeeNews) July 9, 2026
रांची-टाटा हाईवे पर खौफनाक वारदात: मामूली टक्कर के बाद SUV सवारों ने मचाया तांडव, महिलाओं को बनाया निशाना
OpenAI का नया जादुई फीचर: अब ChatGPT करेगा इंसानों की तरह बात, रुकावटों को कहेगा अलविदा
9 साल की अमायरा का आखिरी वीडियो: क्लासरूम में क्या हुआ, जो मासूम को मौत के मुंह में ले गया?
श्रेयस अय्यर की प्रशंसक या मतलबी ? बहन श्रेष्ठा ने खोला भाई के रिश्तों का राज
टी20 इंटरनेशनल में अक्षर पटेल का शानदार शतक , विराट-रोहित के खास क्लब में बनाई जगह
दिल्ली मेट्रो का नया विस्तार: इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर का शिलान्यास, बदल जाएगी सफर की तस्वीर
क्या टीम मैनेजमेंट को समझ है खेल की? गंभीर और टीम इंडिया पर फूटा कृष्णमाचारी श्रीकांत का गुस्सा
भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों का नया युग: AI से गगनयान तक, रणनीतिक साझेदारी की नई इबारत
गुरुग्राम की लग्जरी सोसाइटी में अचानक ढही बालकनी, बाल-बाल बची जान; निवासियों ने खोला बिल्डर के खिलाफ मोर्चा
टीम इंडिया में एंट्री: प्रभसिमरन सिंह ने श्रेयस अय्यर को नहीं, इन्हें दिया अपनी सफलता का श्रेय