भारतीय क्रिकेट टीम का हालिया प्रदर्शन चिंता का विषय बना हुआ है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम के बाद, अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी और गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में टीम इंडिया का ग्राफ तेजी से गिरा है। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज हारने के बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ भी टीम गहरे संकट में है।
इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से पिछड़ रही है। तीसरे टी20 में भारत को इतिहास की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। 202 रनों का पीछा करते हुए पूरी टीम महज 76 रनों पर ढेर हो गई। आज होने वाले चौथे टी20 में अगर भारत हारती है, तो सीरीज गंवा देगी।
श्रीकांत ने उठाए गंभीर की रणनीति पर सवाल पूर्व दिग्गज क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने टीम मैनेजमेंट और कोच गौतम गंभीर को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने शिवम दुबे को बल्लेबाजी क्रम में भेजने के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा, टीम मैनेजमेंट क्या कर रहा है? हम जानते हैं कि तेज और उछाल भरी पिचों पर शिवम दुबे का खेल खत्म हो जाता है। ऐसा लग रहा था कि वे पिच देखते ही आउट होकर वापस जाना चाहते थे।
तिलक वर्मा की फॉर्म पर उठाए सवाल श्रीकांत ने उप-कप्तान तिलक वर्मा की आलोचना करते हुए कहा कि वे इस समय पूरी तरह से क्लूलेस (दिग्भ्रमित) दिख रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि जल्द ही उन्हें कप्तान भी बना दिया जाएगा। श्रीकांत ने सुझाव दिया कि तिलक वर्मा की जगह संजू सैमसन को टीम में मौका मिलना चाहिए।
क्या राहुल और गिल की वापसी ही समाधान है? टीम के खराब प्रदर्शन को देखते हुए श्रीकांत ने चयनकर्ताओं को सख्त सलाह दी है। उन्होंने साफ कहा कि भारतीय टी20 सेटअप में अब बदलाव की जरूरत है और शुभमन गिल व केएल राहुल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को तुरंत टीम में शामिल करना चाहिए।
चौथे टी20 के लिए संभावित प्लेइंग-11
अब देखना यह है कि क्या आज के करो या मरो मुकाबले में टीम इंडिया अपनी गलतियों से सबक लेकर वापसी कर पाती है या एक और हार के साथ सीरीज का अंत होगा।
🚨 ANGRY STATEMENT BY KRIS SRIKKANTH ON GAUTAM GAMBHIR AND TEAM MANAGEMENT 9
— Cricket Central (@CricketCentrl) July 9, 2026
K Srikkanth said 🗣️,
They also sent Harshit Rana ahead of Shivam Dube. What antics are the thinktank doing? Shivam Dube ofcourse we know is done once there is pace and bounce. It was almost like once… pic.twitter.com/e81K2s4n9N
मिशन बुंदेलखंड: चित्रकूट में योगी का आध्यात्मिक और विकास वाला दांव
जबलपुर स्टेशन: अमरकंटक एक्सप्रेस के सामने कूदा युवक, लोको पायलट की सूझबूझ से बची जान
IND vs ENG: ब्रिस्टल में मंडराया बारिश का साया, क्या आज खत्म हो जाएगी टीम इंडिया की उम्मीदें?
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में रणवीर सिंह का धुरंधर अंदाज: अर्जुन कपूर संग लगाए ठुमके, देखें वायरल वीडियो
ऑस्ट्रेलिया से भारत को मिलेगी यूरेनियम की नई ऊर्जा , पीएम मोदी की ऐतिहासिक डील
बांग्लादेश के लिए तैयार जिम्बाब्वे: वर्ल्ड कप वाली टीम पर भरोसा, दो युवा सितारों को मौका
मानसून का खूनी प्रहार: दिल्ली-NCR से पहाड़ों तक तबाही, कई राज्यों में रेड अलर्ट
30 रुपये के लिए बिगड़ा रेलवे बाबू का मिजाज , गाली-गलौज के बाद सस्पेंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज बाहर
FIFA वर्ल्ड कप फिक्स्ड है! : अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के स्टार खिलाड़ी का सनसनीखेज आरोप