भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर इन दिनों अपनी बल्लेबाजी से ज्यादा अपनी बहन श्रेष्ठा अय्यर के हालिया खुलासों को लेकर चर्चा में हैं। एक इंटरव्यू में श्रेष्ठा ने बताया कि उनके भाई के साथ संबंध बनाने के लिए कुछ लड़कियां किस हद तक जा सकती हैं।
श्रेष्ठा ने खुलासा किया कि कई लड़कियां सिर्फ उनके भाई श्रेयस तक पहुंचने के लिए उनसे दोस्ती का हाथ बढ़ाती हैं। उन्होंने कहा, कुछ लड़कियां मुझसे दोस्ती करना चाहती थीं, लेकिन उनका असली मकसद श्रेयस था। जैसे ही मुझे उनके इरादों की भनक लगती है, मैं तुरंत उनसे दूरी बना लेती हूं।
भाई के लिए निर्णायक बनेंगी श्रेष्ठा
श्रेष्ठा का मानना है कि एक लड़की दूसरी लड़की को बेहतर समझ सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भले ही श्रेयस अपनी जीवनसंगिनी खुद चुनेंगे, लेकिन जब वे अपनी राय मांगेंगे, तो वह पूरी ईमानदारी से बताएंगी कि लड़की सही है या नहीं। उन्होंने खुद को श्रेयस के प्रति पजेसिव (अधिकार जताने वाली) भी बताया।
कप्तानी पर छिड़ा विवाद, बहन ने किया बचाव
श्रेयस अय्यर की कप्तानी अक्सर आलोचनाओं के केंद्र में रहती है, जिस पर श्रेष्ठा ने मजबूती से अपनी बात रखी। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में श्रेयस भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक साबित होंगे।
श्रेष्ठा ने कहा, लोग अक्सर सिर्फ नतीजों से कप्तान को जज करते हैं। विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी अपनी कप्तानी में कई मैच हारे हैं। अगर सिर्फ श्रेयस को ही निशाना बनाया जा रहा है, तो समस्या कहीं और है।
आंकड़ों पर भारी दबाव
गौरतलब है कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन फिलहाल उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। पांच मैचों में कप्तानी करते हुए टीम को चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाने के बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ भी टीम दबाव में है। अब देखना यह है कि श्रेष्ठा का समर्थन और श्रेयस का कौशल टीम को इस मुश्किल दौर से कैसे निकालते हैं।
🚨🎙️ Shresta Iyer - I am very possessive. I want the right girl for my brother Shreyas Iyer.
— TEJASH 🚩 (@LoyleRohitFan) July 8, 2026
Obviously, he will choose the girl, but when he asks for my opinion, I ll tell him whether I think she s the right one or not, because only a girl can truly understand another girl.… pic.twitter.com/erCOLjQNwA
जलभराव को बनाया कैफे : बारिश के बीच दो युवकों की अनोखी ड्रिंक पार्टी का वीडियो वायरल
होर्मुज बंद किया तो ईरान का नामो-निशान मिटा देंगे, जेडी वेंस की दो टूक चेतावनी
शूटिंग के दौरान अभिनेता राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, हालत गंभीर; एसोसिएशन ने मांगी हाई-लेवल जांच
अली खामेनेई का अंतिम सफर: मशहद पहुंचा पार्थिव शरीर, इमाम रज़ा दरगाह में होगा अंतिम संस्कार
भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों में नया अध्याय: रक्षा, ऊर्जा और तकनीकी सहयोग से मजबूत हुई रणनीतिक साझेदारी
फिफा वर्ल्ड कप: जीत का जश्न बना मुसीबत, स्टार खिलाड़ी का टूटा हाथ, क्वार्टर फाइनल से बाहर
वैभव सूर्यवंशी के लिए खतरे की घंटी: इंग्लैंड ने खोज निकाली भारतीय युवा सनसनी की कमजोरी
चंपत राय के इस्तीफे पर क्या है सच? कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया में एंट्री: प्रभसिमरन सिंह ने श्रेयस अय्यर को नहीं, इन्हें दिया अपनी सफलता का श्रेय
चलती ट्रेन के सामने आई महिला, फिर किया ऐसा ड्रामा कि देख लोग रह गए दंग!