चीन के फुजियान प्रांत स्थित जिनजियांग शहर में गुरुवार को एक जूतों की फैक्ट्री में लगी भीषण आग ने कोहराम मचा दिया। इस दर्दनाक हादसे में 28 लोगों की मौत हो गई है। जिनजियांग को चीन में जूतों के निर्माण का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है।
दोपहर में लगी आग, मची अफरातफरी आग दोपहर करीब 12 बजे हुईटेंग शू कंपनी की फैक्ट्री में लगी। प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो में इमारत से उठती आग की ऊंची लपटें और घना काला धुआं साफ देखा जा सकता है। फैक्ट्री में ज्वलनशील पदार्थ और चिपकने वाले केमिकल बड़ी मात्रा में मौजूद थे, जिससे आग ने चंद मिनटों में विकराल रूप ले लिया।
बचाव अभियान में 213 लोग सुरक्षित निकले हादसे के वक्त फैक्ट्री के अंदर 237 कर्मचारी और दो विजिटर मौजूद थे। राहत एवं बचाव अभियान में 35 दमकल गाड़ियों और 183 फायरफाइटर्स को तैनात किया गया था। अधिकारियों के अनुसार, अब तक 213 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
शी जिनपिंग का सख्त रुख घटना की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जांच के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को बचाव कार्य में पूरी ताकत झोंकने और मामले में जवाबदेही तय करने को कहा है। राष्ट्रपति ने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है।
मालिक हिरासत में, खाते फ्रीज प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री के मालिक और इंचार्ज को हिरासत में ले लिया है। साथ ही, कंपनी के बैंक खातों को भी सीज कर दिया गया है। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।
सुरक्षा मानकों की खुली पोल प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री की सीढ़ियों पर भारी मात्रा में कच्चा माल जमा था, जिसने बचाव कार्य में बड़ी बाधा पैदा की। सामान के कारण मची अफरातफरी और जहरीले धुएं से लोगों को बाहर निकलने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। कई लोग छत पर फंस गए थे, जिन्हें निकालने के लिए फायरफाइटर्स को संघर्ष करना पड़ा।
A major fire today broke out in a shoe factory in Jinjiang, Fujian, with significant casualties reported. 183 firefighters + 35 engines battled the blaze. Cause is under investigation. pic.twitter.com/KoPfkS8GKx
— Shanghai Daily (@shanghaidaily) July 9, 2026
झारखंड की डिजिटल क्रांति: विजन-2050 का बिगुल, 1,150 करोड़ के निवेश से बदलेंगे राज्य के हालात
रेल यात्री सावधान! WhatsApp पर भेजा टिकट दिखाएंगे तो भरना पड़ेगा जुर्माना, रेलवे ने जारी किया नया नियम
नीले समुद्र के बीच गुलाबी चमत्कार : ऑस्ट्रेलिया की रहस्यमयी लेक हिलियर का क्या है सच?
मेलबर्न में गरजे पीएम मोदी: ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर वैश्विक चुनौतियों का करेंगे सामना
दशकों पुराने जल विवादों का अंत: डबल इंजन की रफ्तार से सुलझ रही हैं राज्यों की समस्याएं
मौत के बाद भी जंग का साया: खामेनेई का शव फाइटर जेट्स की सुरक्षा में ईरान पहुँचा, तनाव चरम पर
भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों का नया युग: AI से गगनयान तक, रणनीतिक साझेदारी की नई इबारत
सोहेल खान का बड़ा कबूलनामा: तलाक के बाद एक्स-वाइफ के सामने ली अपनी सभी गलतियों की जिम्मेदारी
9 साल की अमायरा ने क्यों दी जान? स्कूल का नया CCTV वीडियो और टीचर की अनदेखी ने खोले बड़े राज
प्रभास की फिल्म फौजी के सेट पर बड़ा हादसा: अभिनेता राजेश शर्मा की हालत गंभीर, कीड़े के काटने से फैला संक्रमण