दिल्ली में पिछले 24 घंटों में हुई भारी बारिश ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन इस बार प्रशासन पहले से अधिक सक्रिय नजर आया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने खुद सड़कों पर उतरकर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया।
CM गुप्ता ने लिया शालीमार गांव का हाल मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने विधानसभा क्षेत्र शालीमार गांव का दौरा किया। वहां उन्होंने जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया। सीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी हाल में सड़कों पर पानी जमा न रहे और आम जनता को असुविधा न हो। अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि पूरी दिल्ली में सरकार अलर्ट मोड पर है।
PWD मंत्री ने थपथपाई अपने विभाग की पीठ वहीं, लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने ITO स्थित PWD कंट्रोल रूम पहुंचकर पूरे शहर की लाइव निगरानी की। उन्होंने दावा किया कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार स्थिति काफी बेहतर है।
मंत्री ने कहा, मिंटो ब्रिज, जखीरा, धौला कुआं और मूलचंद जैसे इलाके, जो पहले अक्सर जलभराव के शिकार होते थे, इस बार वहां यातायात सामान्य रहा। उन्होंने इसे अपने इंजीनियरों और फील्ड स्टाफ की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया।
179 कैमरों से 24x7 निगरानी मंत्री वर्मा ने जानकारी दी कि PWD ने 45 संवेदनशील स्थानों की पहचान की है, जहां 179 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि जहां कहीं भी पानी जमा हुआ, उसे 30 मिनट के भीतर ही हटा दिया गया। उनका कहना था कि रियल-टाइम मॉनिटरिंग के चलते अब शिकायतों का निपटारा तुरंत किया जा रहा है।
40 कॉल, 32 का समाधान आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, जलभराव से जुड़ी करीब 40 शिकायतें विभाग को मिली थीं, जिनमें से दोपहर तक 32 को हल कर लिया गया। हालांकि, मयूर विहार, सीलमपुर, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और द्वारका जैसे इलाकों में जलभराव की खबरें सामने आईं, जहां टीमें पानी निकालने का काम जारी रखे हुए हैं।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में सुबह तक 72.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। प्रशासन का दावा है कि भारी बारिश के बावजूद दिल्ली की लाइफलाइन सुचारू रूप से चल रही है, जबकि विपक्षी दल और स्थानीय लोग अभी भी जलभराव वाले इलाकों की बदहाली पर सवाल उठा रहे हैं।
जो कभी जलभराव की पहचान था, आज वही बेहतर व्यवस्था की मिसाल है। दिल्ली बदल रही है… बदलाव अब दिखाई भी दे रहा है। pic.twitter.com/IK3x6LlmJ6
— Parvesh Sahib Singh (@p_sahibsingh) July 9, 2026
बाघ उसकी दहाड़, नंदी उसकी शक्ति : सिद्धार्थ मल्होत्रा की द व्वान का धांसू पोस्टर रिलीज, जानिए कब आएगी फिल्म
राम मंदिर दान चोरी पर घमासान: अनुपम खेर के बयान पर अखिलेश का तंज, बोले- चोरों से इतनी सहानुभूति क्यों?
मुंबई में थार का खौफनाक तांडव : दो बाइक सवारों को रौंदकर फरार हुआ ड्राइवर, वीडियो वायरल
अजगैवीनाथ मंदिर: जूना अखाड़ा का बड़ा मास्टर प्लान, अब परिसर में होगा गुरुकुल और विवाह भवन का निर्माण
हरियाणा कांग्रेस में संग्राम: हुड्डा और सुरजेवाला के बीच सार्वजनिक हुई अदावत
गुरुग्राम की लग्जरी सोसाइटी में अचानक ढही बालकनी, बाल-बाल बची जान; निवासियों ने खोला बिल्डर के खिलाफ मोर्चा
घर के अंदर सांपों का डेरा : कमरे में मिले कोबरा के दर्जनों बच्चे, दहशत में परिवार
भारत-ऑस्ट्रेलिया की नई परमाणु दोस्ती : यूरेनियम सप्लाई से लेकर रक्षा क्षेत्र में बढ़ेगी ताकत
फीफा वर्ल्ड कप 2026: एम्बाप्पे के खिलाफ पराग्वे की सीनेटर ने संसद में की अभद्र भाषा का इस्तेमाल, मचा सियासी बवाल
17 वर्षीय छात्रा की खुदकुशी: जिस मार्ट ने लगाया चोरी का इल्जाम, उसी पर वसूली और प्रताड़ना का केस