इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के लिए एक बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट का वीडियो जारी करना बोर्ड को भारी पड़ता दिख रहा है।
आईसीसी ने इस मामले में ईसीबी को एक पत्र भेजा है। इसमें आरोप लगाया गया है कि मैच के बीच में रिटायरमेंट की आधिकारिक घोषणा और उससे जुड़ा वीडियो जारी करना नियमों का सीधा उल्लंघन है।
नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टेस्ट के चौथे दिन, खेल शुरू होने से ठीक पहले बेन स्टोक्स ने ड्रेसिंग रूम में अपने साथियों को संन्यास के फैसले की जानकारी दी थी। ईसीबी ने इस भावुक पल को रिकॉर्ड किया और मैच के दूसरे सेशन के दौरान इसे सार्वजनिक कर दिया।
आईसीसी का कहना है कि यह फुटेज ‘प्लेयर्स एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया’ (PMOA) के तय प्रोटोकॉल के खिलाफ है।
आईसीसी के नियमों (आर्टिकल 2.2.11) के अनुसार, ड्रेसिंग रूम जैसे प्रतिबंधित क्षेत्रों में रिकॉर्डिंग को लेकर सख्त नियम हैं। मेजबान बोर्ड को यह सुनिश्चित करना होता है कि वहां कोई भी कैमरा या रिकॉर्डिंग उपकरण न हो।
ईसीबी को भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि PMOA में शूट किए गए किसी भी फुटेज में ऑडियो नहीं होना चाहिए। साथ ही, मैच खत्म होने से पहले ऐसी सामग्री को ब्रॉडकास्ट करना पूरी तरह से वर्जित है।
इस विवाद पर अब तक ईसीबी या आईसीसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। दिलचस्प बात यह है कि यह पत्र महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से एक दिन पहले भेजा गया था, जब ईसीबी के चेयरमैन रिचर्ड थॉम्पसन और आईसीसी चेयरमैन जय शाह की मुलाकात हुई थी।
फिलहाल, इस नियम उल्लंघन के लिए ईसीबी पर क्या कार्रवाई होगी या बोर्ड अपना क्या पक्ष रखेगा, यह देखना बाकी है।
One of England s all-time greatest captains, Ben Stokes, has decided to retire from international cricket at the end of this Test match.
— England Cricket (@englandcricket) June 28, 2026
Ben, you have been the most inspirational captain, leader and legend this team could have ever hoped for.
We love you so much and wish you… pic.twitter.com/U5grq0F0kj
# एमएस धोनी का मजेदार इशारा वायरल: कहा- अब बूढ़ा हो गया हूं, भाग नहीं पाऊंगा
पुरानी पेंशन स्कीम का तोहफा: इन सरकारी कर्मचारियों की चमकी किस्मत, सरकार ने दिया बड़ा मौका
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज बाहर
शूटिंग के दौरान अभिनेता राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, हालत गंभीर; एसोसिएशन ने मांगी हाई-लेवल जांच
दिल्ली में मूसलाधार बारिश का कहर: शहर भर में जलभराव, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
पीओके में सुलगी बारूद की आग: रावलकोट में प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग का आरोप, मची अफरा-तफरी
जिन्हें कुत्ता नहीं पूछता, वे सीएम को गाली दे रहे : देवेंद्र फड़नवीस का विपक्ष और ट्रोलर्स पर बड़ा हमला
उद्घाटन से पहले ही दरकने लगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सवाल पूछने पर भड़के मंत्री का अजीबोगरीब जवाब
रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा: जल्द होगा शांति समझौता, पुतिन और जेलेंस्की की मुलाकात जरूरी
ममता बनर्जी का थप्पड़ : रैली में आपा खोने पर सियासत गरम, सौगत रॉय बोले- तो क्या हुआ