भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल में गंगा और कोसी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटीय इलाकों में खौफ का माहौल है। हालांकि, जल संसाधन विभाग ने स्थिति को नियंत्रित बताते हुए निगरानी बढ़ा दी है।
इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध पर मुख्यालय की पैनी नजर इस्माईलपुर-बिंद टोली स्पर और तटबंध क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में गंगा के जलस्तर में 2 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। गंगा का जलस्तर फिलहाल 26.00 मीटर पर है, जो खतरे के निशान (न्यूनतम स्तर) से 2 मीटर ऊपर है। राज्य मुख्यालय इस तटबंध की 24 घंटे निगरानी कर रहा है, क्योंकि इसे बेहद संवेदनशील माना जाता है। मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं।
मदरौनी में तटबंध का अभाव, कई गांव खतरे की जद में रंगरा चौक प्रखंड के मदरौनी में कोसी नदी भी उफान पर है। यहाँ जलस्तर 27.08 मीटर तक पहुंच गया है, जो न्यूनतम स्तर से 2.58 मीटर ऊपर है। सबसे बड़ी चुनौती यह है कि मदरौनी में आज तक सुरक्षात्मक तटबंध नहीं बन सका है। जलस्तर में थोड़ी भी और वृद्धि सधुआ और चापर समेत दर्जनों गांवों के लिए भीषण बाढ़ का संकट पैदा कर सकती है।
चोरहर में स्थिति स्थिर, राहत की उम्मीद खरीक प्रखंड के चोरहर में कोसी नदी का जलस्तर फिलहाल 28.85 मीटर पर स्थिर बना हुआ है। नदी का प्रवाह स्थिर रहने से फिलहाल इस इलाके में कटाव या बाढ़ का कोई तात्कालिक खतरा नहीं है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
फ्लड फाइटिंग के लिए विभाग पूरी तरह तैयार बाढ़ की आशंकाओं को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल ने अलर्ट मोड अपना लिया है। कार्यपालक अभियंता गौतम कुमार के अनुसार, सभी तटबंधों पर अभियंताओं और कर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई है और रात-दिन पेट्रोलिंग की जा रही है।
संवेदनशील स्थलों पर किसी भी आपात स्थिति या रिसाव से निपटने के लिए जियो बैग, रैट्स (रेत की बोरियां) और बाढ़ सुरक्षात्मक सामग्री का पर्याप्त स्टॉक पहले ही सुनिश्चित कर लिया गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
*पटना: राजस्व और भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने लिया बड़ा फैसला. कहा- अब राजस्व विभाग के सारे काम ऑनलाइन होंगे.#Bihar #Revenue #DigitalIndia #Governance #prabhatkhabar @DilipJaiswalBJP @BJP4India pic.twitter.com/uBeowXzu1R
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) July 8, 2026
दिल्ली-NCR में मौसम का प्रहार: मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट , थम गई शहर की रफ्तार
कटिहार-बरौनी रेलखंड पर ट्रेनों का टोटा: यात्रियों का सफर हुआ दुश्वार, नई ट्रेनों के लिए बढ़ रहा दबाव
सुप्रीम कोर्ट का दखल: खाड़ी देशों के CBSE छात्रों के लिए उम्मीद की नई किरण
अस्पताल में डॉक्टरों से मारपीट: शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
क्या दिल्ली-मुंबई की झमाझम बारिश ने अल-नीनो के डर को गलत साबित कर दिया?
लॉर्ड्स टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका: प्रतिका रावल बाहर, अनुभवी बल्लेबाज की हुई एंट्री
क्या शान मसूद को बलि का बकरा बनाया गया? रमीज राजा ने PCB की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल
दिल्ली में मूसलाधार बारिश का तांडव: IMD का रेड अलर्ट, घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी
जमुई में जमीन के लिए खूनी खेल: चाचा के बेटों ने लाठी-डंडों से दंपती समेत तीन को पीटा
गगनयान मिशन की बड़ी कामयाबी: इसरो ने सुरक्षित लैंडिंग के लिए पैराशूट का किया सफल परीक्षण