पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार को आयोजित तृणमूल कांग्रेस (TMC) की रैली हंगामे की भेंट चढ़ गई। बारुईपुर में 11 वर्षीय नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में निकाली गई इस रैली में स्थिति तब बिगड़ गई जब कुछ लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी और मंच की ओर अंडे फेंके गए।
भीड़ के बीच बिगड़ा दीदी का आपा इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी काफी गुस्से में हैं। भीड़ को नियंत्रित करने और घायलों को अस्पताल भेजने की जद्दोजहद के बीच, वे अपने ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर हाथ उठाती नजर आ रही हैं।
थप्पड़ का वायरल वीडियो वायरल क्लिप में ममता बनर्जी एक समर्थक को गाल पर थप्पड़ मारती हैं, जबकि दो अन्य को वे पीठ पर मारती दिखाई दे रही हैं। चर्चा है कि ये कार्यकर्ता उन्हें सुरक्षा घेरा देने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन ममता का गुस्सा उन पर फूट पड़ा। एक्स (ट्विटर) पर यूजर्स इसे लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और लिख रहे हैं कि सत्ता के अहंकार में दीदी अपना आपा खो चुकी हैं।
टीएमसी बनाम भाजपा: आरोप-प्रत्यारोप रैली के दौरान हुई अराजकता के लिए टीएमसी ने भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। ममता बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा के गुंडे जबरन रैली में घुस आए और उन्होंने मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में कानून-व्यवस्था पूरी तरह समाप्त हो चुकी है और पुलिस भी भाजपा के इशारे पर काम कर रही है।
पुलिस ने संभाला मोर्चा हंगामे के दौरान टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। स्थिति को बेकाबू होते देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और लाठीचार्ज व घेराबंदी के जरिए भीड़ को नियंत्रित किया गया। फिलहाल, मामले को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है और विपक्ष इस घटना को ममता बनर्जी की विफलता के रूप में देख रहा है।
*Mamata Banerjee loses it! Slaps her own TMC worker in public during Kalighat chaos.
— Raghu (@IndiaTales7) July 8, 2026
Frustrated Didi couldn’t control the crowd 😂 pic.twitter.com/5N2YiamauG
प्रम्बानन मंदिर में गूंजा ॐ नमः शिवाय : इंडोनेशिया में PM मोदी ने रची आध्यात्म की नई गाथा
शिव भक्ति और कूटनीति: इंडोनेशिया के ऐतिहासिक प्रंबानन मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, भारत संभालेगा जीर्णोद्धार की जिम्मेदारी
दुश्मन के ठिकानों का काल बना भारत का पिनाका , सटीक मारक क्षमता से लैस नए रॉकेट का सफल परीक्षण
दरभंगा: सास ने बहू को पिलाया मौत का पानी , मासूम पोते ने खोला खौफनाक राज
23 साल का सूखा खत्म: वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में चटाई धूल, रचा इतिहास
नन्हीं विदेशी बच्ची की प्यारी आवाज ने जीता इंटरनेट का दिल, हरे कृष्णा-हरे रामा गाते हुए वीडियो वायरल
लखनऊ में पूर्व ARTO के घर मिला कुबेर का खजाना : 13 किलो सोना और करोड़ों की नकदी देख अफसरों के उड़े होश
तू चोर तो तू चोर... सायोनी घोष नहीं, अब ममता की इस बुलेट वाली लड़की से हिलेगा बंगाल!
तनिक साथ दीजिए ... छात्र ने उतारी रवि किशन की हूबहू नकल, वीडियो देख खुद सांसद भी हुए गदगद
राजनीतिक आत्मरक्षा या बदली चाल: महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश यादव के यू-टर्न के मायने