रोहिणी में मची अफरा-तफरी दिल्ली में बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश ने आफत बुला दी है। रोहिणी सेक्टर-16 में स्थित एमसीडी स्कूल के पास एक निर्माणाधीन 5 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, दिल्ली पुलिस और एनडीआरएफ (NDRF) की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बचाव कार्य को तेज करने के लिए दमकल की चार गाड़ियां तैनात की गई हैं। अब तक मलबे से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है।
स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता प्रशासनिक मदद पहुंचने से पहले ही स्थानीय निवासी मसीहा बनकर सामने आए। लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना मलबे से ईंटें और लोहे की छड़ें हटानी शुरू कर दीं। लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर मलबा हटाने में मदद की, जिससे राहत कार्यों में काफी तेजी आई।
अभी और लोगों के फंसे होने का डर स्थानीय पार्षद प्रदीप मित्तल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इमारत का ढांचा पूरी तरह धराशायी हो गया है। उन्होंने आशंका जताई है कि अभी भी कई मजदूर या अन्य लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। पार्षद ने सख्त लहजे में कहा कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने ली संज्ञान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पूरा प्रशासन मौके पर मौजूद है और प्राथमिकता मलबे में दबे हर व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने की है। उन्होंने लोगों से संयम बरतने और राहत कार्यों में सहयोग करने की अपील की है।
फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी मुस्तैदी के साथ जारी है। मलबे के नीचे दबे लोगों को तेजी से निकालने के लिए अत्याधुनिक उपकरणों का भी उपयोग किया जा रहा है।
#WATCH | Delhi | An under-construction building in Sector 16, Rohini. Four fire tenders have been rushed to the spot. More details awaited. pic.twitter.com/tt3cC634iB
— ANI (@ANI) July 8, 2026
नन्हीं विदेशी बच्ची की प्यारी आवाज ने जीता इंटरनेट का दिल, हरे कृष्णा-हरे रामा गाते हुए वीडियो वायरल
बोरे में भरकर लाया 10 के सिक्के और खरीद ली 1.10 लाख की बाइक, शोरूम में मच गया हड़कंप!
लॉर्ड्स टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका: प्रतिका रावल बाहर, अनुभवी बल्लेबाज की हुई एंट्री
# एमएस धोनी का मजेदार इशारा वायरल: कहा- अब बूढ़ा हो गया हूं, भाग नहीं पाऊंगा
बारुईपुर एनकाउंटर: आरोपी की मौत पर मचा सियासी घमासान, कीर्ति आजाद ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप
राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद का खेल: दान के पैसों से मालामाल हो रहे थे आरोपी
ट्रेन के First AC कोच को बनाया हनीमून सुइट , सोशल मीडिया पर मचा बवाल; रेलवे ने तोड़ी चुप्पी
जबलपुर स्टेशन: अमरकंटक एक्सप्रेस के सामने कूदा युवक, लोको पायलट की सूझबूझ से बची जान
मेलबर्न में मां तुझे सलाम की गूंज: ऑस्ट्रेलिया पहुंचे पीएम मोदी का भव्य स्वागत
धारावी को मिलेगी नई पहचान: 18 महीने में 10 हजार परिवारों को मिलेंगे नए घर, सीएम फडणवीस का बड़ा ऐलान