कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बरूईपुर में हुए जघन्य रेप-मर्डर मामले को लेकर राज्य की सियासत में उबाल आ गया है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरीं ममता बनर्जी के विरोध मार्च के दौरान भारी हंगामा और बवाल देखने को मिला। इस दौरान ममता बनर्जी का चंडी अवतार सामने आया, जिसने प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
पुलिस बनी बीजेपी कैडर ? ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि इस मार्च के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट से विधिवत अनुमति ली गई थी, फिर भी प्रदर्शन को नहीं होने दिया गया। ममता ने कहा, पुलिस अब पूरी तरह बीजेपी के कैडर की तरह काम कर रही है। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि बीजेपी के इशारे पर उनके कार्यकर्ताओं, महिलाओं और बुजुर्गों पर बर्बरतापूर्ण हमला किया गया, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
गुस्से में आपा खो बैठीं ममता विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थिति तब बेकाबू हो गई जब टीएमसी कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले की खबरें आईं। अपनी आईटी सेल चेयरपर्सन को उपद्रवियों से घिरे देख ममता खुद उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़ीं। इस आपाधापी के बीच, बचाव कर रहे एक टीएमसी कार्यकर्ता से ही ममता नाराज हो गईं और उसे एक चांटा जड़ दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
अराजकता पर ममता का तीखा प्रहार ममता बनर्जी ने बंगाल की तुलना उत्तर प्रदेश से करते हुए कहा कि राज्य में हालात यूपी से भी बदतर और अराजक हो गए हैं। उन्होंने कहा, राम का नाम बदनाम न करें। अगर हाई कोर्ट ने रैली की इजाजत दी थी, तो पुलिस ने गुंडागर्दी की अनुमति कैसे दी? ममता ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने विरोधी तत्वों को मंच और माइक लगाने की छूट दी, जबकि टीएमसी के वैध माइक छीनकर तोड़ दिए गए।
आर-पार की लड़ाई का संकेत प्रदर्शन के दौरान टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई और चोर-चोर के नारे भी लगाए गए। घटना के बाद कोलकाता में राजनीतिक तनाव चरम पर है। ममता ने स्पष्ट कर दिया है कि वे इस गुंडागर्दी के खिलाफ झुकने वाली नहीं हैं। प्रशासनिक विफलता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने साफ संकेत दिया कि बरूईपुर मामले में इंसाफ के लिए यह संघर्ष अब और तेज होगा।
*VIDEO | Kolkata: TMC chief Mamata Banerjee takes part in a protest march over the Baruipur rape-murder case.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 8, 2026
She says, Women were beaten. We had the court s order. The BJP threatened us this morning as well... The police have become BJP cadres. #Kolkata pic.twitter.com/n8krvr34WJ
रामपुर में फिर कुदरत का कहर: गानवी खड्ड में फ्लैश फ्लड, टूटा पुल; समेज त्रासदी की डरावनी यादें ताजा
14 साल की उम्र में बुर्ज खलीफा में ऑफिस: कौन है एआई का ये बाल विज्ञानी जैनम जैन?
100% Vegetarian के दावों की सच्चाई क्या? FSSAI ने इन बड़ी कंपनियों को घेरा
इंडोनेशिया में गूंजा ॐ नमः शिवाय : पीएम मोदी ने 1000 साल पुराने प्रम्बानन मंदिर का किया दौरा
कहां गायब हो गई एशिया कप की चमचमाती ट्रॉफी? BCCI के खुलासे ने मचाई खलबली
क्या संजू सैमसन का T20I करियर खत्म? गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी
बारुईपुर एनकाउंटर: आरोपी की मौत पर मचा सियासी घमासान, कीर्ति आजाद ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप
नजफ में उमड़ा जनसैलाब: अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई, इराक में शोक का माहौल
बोरे में भरकर लाया 10 के सिक्के और खरीद ली 1.10 लाख की बाइक, शोरूम में मच गया हड़कंप!
बारुईपुर रेप-मर्डर केस: एनकाउंटर में ढेर हुआ मुख्य आरोपी, पुलिस पर हमला कर भागने की थी साजिश