प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों इंडोनेशिया की यात्रा पर हैं। यहां प्रवासी भारतीयों के एक कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला, जब पीएम मोदी और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के बीच गणित को लेकर हुई चर्चा ने माहौल को खुशनुमा बना दिया।
राष्ट्रपति सुबियांतो का लकी नंबर 8 कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने अपने जीवन में अंक 8 के खास महत्व का खुलासा किया। उन्होंने कहा, नियति ने मुझे इंडोनेशिया का आठवां राष्ट्रपति बनाया है। यह मेरा लकी नंबर है जो मेरे करियर में बार-बार मेरे सामने आता रहा है। मैं सातवां राष्ट्रपति बनना चाहता था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
पीएम मोदी ने बिठाया अनोखा कनेक्शन राष्ट्रपति के इस खुलासे के बाद पीएम मोदी ने मंच संभाला और बातों ही बातों में भारत और इस अंक के बीच एक गजब का गणितीय संबंध जोड़ दिया। पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए दर्शकों से पूछा, भारत ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया था। 2+6 कितना होता है?
पीएम का यह सवाल सुनते ही पूरा वेन्यू तालियों और ठहाकों से गूंज उठा। उन्होंने इसे राष्ट्रपति सुबियांतो के लकी नंबर 8 से जोड़ा।
जन्मदिन और अंक 8 का संयोग पीएम मोदी यहीं नहीं रुके, उन्होंने राष्ट्रपति के जन्मदिन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, मेरे दोस्त का जन्मदिन 17 तारीख को आता है। यदि आप 1+7 को जोड़ेंगे, तो इसका योग भी 8 ही होता है। प्रधानमंत्री के इस हाजिरजवाबी भरे अंदाज ने दोनों नेताओं के बीच की गहरी दोस्ती को एक नई पहचान दी।
मुझमें भारतीय DNA है इस खास कार्यक्रम में राष्ट्रपति सुबियांतो ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जनवरी 2025 में भारत यात्रा से पहले उन्होंने अपना जीनोम सीक्वेंसिंग टेस्ट कराया था, जिसमें उनके भीतर भारतीय DNA होने की पुष्टि हुई है।
उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, शायद यही वजह है कि भारतीय संगीत सुनते ही मेरा शरीर खुद-ब-खुद थिरकने लगता है। मेरे अधिकांश मंत्री भी भारतीय गाने बहुत अच्छे से गाते हैं, लगता है उन सभी के भीतर भी भारतीय DNA है।
VIDEO | Jakarta, Indonesia: Prime Minister Narendra Modi addresses the Indian community in Jakarta. He says, Friends, India celebrated its Republic Day with great enthusiasm on January 26 last year. Twenty-six... 2 plus 6 equals 8, and my friend the President s birthday is on… pic.twitter.com/wRJg5aPm5X
— Press Trust of India (@PTI_News) July 7, 2026
क्या कांग्रेस छोड़ रहे हैं चरणजीत सिंह चन्नी? राजा वड़िंग ने दी सफाई, ‘मिशन 2027’ का खोला राज
बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के प्रत्याशी पर प्रशांत किशोर की पार्टी का हमला, पूछा- कौन हैं ये अभिषेक?
ये रिश्ता क्या कहलाता है: लीप के साथ बदलेगी अभिरा-अरमान की दुनिया, क्या याददाश्त खो बैठेंगे अरमान?
पटरी पर रफ्तार का तांडव : राजधानी और वंदे भारत की रेस का वीडियो हुआ वायरल, जानिए कौन निकला आगे?
शर्मनाक हार: इंग्लैंड के सामने घुटने टेक गई टीम इंडिया, 125 रनों से रौंदा
अमेरिका और ईरान में छिड़ी जंग: होर्मुज जलडमरूमध्य में बमबारी, तेल रियायतें भी रद्द
एर्लिंग हालैंड: फुटबॉल के मशीन मैन का राज, रोजाना खाते हैं 6000 कैलोरी!
बारुईपुर रेप-मर्डर केस: एनकाउंटर में ढेर हुआ मुख्य आरोपी, पुलिस पर हमला कर भागने की थी साजिश
चीन में बाढ़ का कहर: फार्म से बह निकले 900 जहरीले सांप, लोगों में दहशत
अर्जेंटीना की विवादास्पद जीत पर बवाल: इजिप्ट के खिलाड़ी ने लगाए टूर्नामेंट फिक्सिंग के आरोप