मंगलवार को हुई सीजन की पहली तेज मानसूनी बारिश ने गुरुग्राम की रफ्तार थाम दी है। करीब 82 मिमी की बारिश ने शहर की बदहाल ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खोल दी है। जलभराव के बीच दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) पर सड़क धंसने से स्थिति और गंभीर हो गई, जिससे हजारों वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे।
NH-48 पर नरसिंहपुर के समीप सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। बताया जा रहा है कि यहां पहले से ड्रेनेज पाइप बिछाने का काम चल रहा था, जिसके कारण मिट्टी कमजोर हो गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे की दो लेन बंद कर दी गईं, जिसका सीधा असर राजीव चौक से खेड़की दौला टोल प्लाजा तक दिखा और करीब 8 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
भारी ट्रैफिक के कारण आम दिनों में 40-50 मिनट में तय होने वाला रास्ता लोगों को डेढ़ से दो घंटे में तय करना पड़ा। एंबुलेंस भी जाम में फंसी नजर आईं। सिविल लाइंस रोड पर भी सड़क धंसने से दो वाहन गड्ढे में फंस गए। वहीं, एक अन्य घटना में NH-48 पर एक स्कूल बस खुले नाले में उतर गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि बस में बच्चे मौजूद नहीं थे।
जलभराव और ट्रैफिक जाम का असर शहर के प्रमुख चौराहों पर दिखा:
गुरुग्राम पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन लागू करते हुए यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने को कहा है। दिल्ली से जयपुर जाने वाले वाहनों को द्वारका एक्सप्रेसवे और एसपीआर (SPR) रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
बिगड़ते हालातों को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने निजी कंपनियों और कॉरपोरेट संस्थानों से अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम (WFH) लागू करने की अपील की है। पुलिस का मानना है कि इससे सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा और राहत कार्यों में मदद मिलेगी। फिलहाल, प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
*VIDEO | Gurugram: Massive traffic jam on NH-48 near Hero Honda Chowk flyover amid heavy rains.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 7, 2026
(Full video available PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7)#Gurugram pic.twitter.com/fKbdMywgv7
100% Vegetarian के दावों की सच्चाई क्या? FSSAI ने इन बड़ी कंपनियों को घेरा
प्रम्बानन मंदिर: इंडोनेशिया में भारत की सांस्कृतिक विरासत का ‘शिवगृह’
दादा के 54 साल: बंगाल के टाइगर से मैच-विनर्स बनाने वाले कप्तान की अनकही कहानी
FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना की जीत या रेफरी का उपहार? इजिप्ट के साथ सरेआम बेईमानी के लगे आरोप
अमरनाथ यात्रा का बड़ा अपडेट: बाबा बर्फानी हुए अंतर्ध्यान, जानिए अब क्या है स्थिति
इंडोनेशिया में पीएम मोदी का गणित वाला कनेक्ट: 2+6 और 1+7 के जरिए ऐसे बांधी दोस्ती की डोर
तुम्हें अंदाजा भी नहीं कि मैं कौन हूं : एम्बाप्पे पर भड़कीं पैराग्वे की सीनेटर, दी कानूनी कार्रवाई की धमकी
इंडोनेशिया में गणित क्लास: पीएम मोदी ने बताया क्यों खास है नंबर 8
चलती ट्रेन में महिला के साथ अश्लील हरकत, यात्रियों ने जो किया वो देखकर दंग रह जाएंगे आप!
ठाणे: अस्पताल में डॉक्टरों से मारपीट पर बवाल, शिवसेना पार्षद समेत 6 पर केस दर्ज