पंजाब कांग्रेस की आंतरिक कलह एक बार फिर सतह पर आ गई है। पूर्व राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ दलित नेता शमशेर सिंह दूलों ने पार्टी के भीतर अनुशासनहीनता को लेकर बड़ा बयान दिया है। दूलों ने बिना नाम लिए चन्नी गुट पर निशाना साधते हुए उन्हें असभ्य करार दिया है।
अनुशासन सिखाने आए हैं भूपेश बघेल मीडिया से बातचीत करते हुए शमशेर सिंह दूलों ने कहा, कांग्रेस में असभ्य बंदे प्रवेश कर चुके हैं। कांग्रेस में रहने के लिए ट्रेनिंग और संस्कार की जरूरत होती है। अनुशासनहीन लोगों के कारण पार्टी की छवि प्रभावित हो रही है। भूपेश बघेल को विशेष रूप से अनुशासन का सबक सिखाने के लिए भेजा गया है और मुझे उम्मीद है कि वह इसमें सफल रहेंगे।
वड़िंग ने किया दूलों का बचाव इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह वड़िंग ने दूलों का पुरजोर समर्थन किया। उन्होंने कहा, शमशेर सिंह दूलों जैसे वरिष्ठ और निष्ठावान नेताओं के कारण ही कांग्रेस आज भी जिंदा है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी का झंडा कभी नीचे नहीं झुकने दिया। वे सिद्धांतों की राजनीति करते हैं, न कि स्वार्थ की।
सब कुछ ठीक है , बोले वड़िंग पार्टी में गुटबाजी की खबरों को वड़िंग ने सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के साथ नेताओं की बैठकें सकारात्मक माहौल में हो रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि चरणजीत सिंह चन्नी फिलहाल निजी कारणों से राज्य से बाहर हैं और जल्द ही वे भी प्रभारी से मुलाकात करेंगे।
क्या एकजुट हो पाएगी पंजाब कांग्रेस? सूत्रों के मुताबिक, पंजाब कांग्रेस में असंतोष के स्वर तेज हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उनके समर्थक नेताओं की दिल्ली दौड़ ने अटकलों को और हवा दे दी है। एक तरफ जहां पार्टी नेतृत्व सब कुछ सामान्य होने का दावा कर रहा है, वहीं वरिष्ठ नेताओं के तीखे बयानों ने कांग्रेस के अनुशासित होने के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आने वाले दिनों में भूपेश बघेल की सक्रियता और हाईकमान का रुख ही तय करेगा कि पंजाब कांग्रेस में जारी इस घमासान पर विराम लग पाएगा या दरार और गहरी होगी।
#WATCH | Chandigarh | Congress leader Shamsher Singh Dullo says, Some uncultured people have entered the Congress party, and AICC General Secretary in charge of Punjab, Bhupesh Baghel, has come to Punjab to instil discipline among them pic.twitter.com/FMXLKVmh03
— ANI (@ANI) July 7, 2026
मोदी की योजनाओं के मुरीद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति, भरी महफिल में बोले- मैं आपको कॉपी करता हूं
हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस से होगा मोहभंग? RCB की एंट्री से मचा खलबली
वायनाड में फिर टूटा कुदरत का कहर: टनल निर्माण स्थल पर भूस्खलन से 1 की मौत, कई फंसे होने की आशंका
श्रीलंका में क्रिकेट के मैदान पर मातम: बल्लेबाजी करते हुए खिलाड़ी की लाइव मैच में मौत
ओल्ड पेंशन स्कीम पर बड़ा अपडेट: इन कर्मचारियों के लिए खुली OPS की राह, शुरू हुई प्रक्रिया
इलाज के लिए अब पीएफ का पैसा निकालना हुआ बेहद आसान, जानिए नए नियम
नाटो समिट के लिए तुर्की का चुनाव: महज एक मेजबानी या बड़ा रणनीतिक संदेश?
टीम इंडिया का नई पीढ़ी पर दांव: वैभव सूर्यवंशी समेत 6 खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, अब इन 3 की बारी
गुरुग्राम में पहली बारिश ने खोली सिस्टम की पोल: वीवीआईपी सड़क धंसी, पानी में तैरने लगीं महंगी गाड़ियां
धमकियां जारी रहीं तो अमेरिका से कोई समझौता नहीं: ईरानी विदेश मंत्री