प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी इंडोनेशिया यात्रा के दौरान जकार्ता में भारतीय समुदाय के बीच काफी जोश में नजर आए। इस दौरान उन्होंने न केवल दोनों देशों के पुराने रिश्तों को याद किया, बल्कि बॉलीवुड के मशहूर गाने का जिक्र कर माहौल को खुशनुमा बना दिया।
बॉलीवुड और कूटनीति का संगम जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मैंने देखा है कि बॉलीवुड गाना कुछ-कुछ होता है यहां बहुत लोकप्रिय है। उन्होंने आगे कहा कि आज उन्होंने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो से भी यही बात कही कि जब भारत और इंडोनेशिया साथ मिलकर चलते हैं, तो यह सिर्फ कुछ-कुछ तक सीमित नहीं रहता, बल्कि बहुत-कुछ हो जाता है।
आप सभी मैन ऑफ द मैच हैं पीएम मोदी ने अपने संबोधन में फीफा फुटबॉल विश्व कप का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया में फुटबॉल के प्रति गजब का जुनून है। उन्होंने याद दिलाया कि 2018, 2022 और अब 2026 में जब भी वे इंडोनेशिया आए, यहां फुटबॉल का ही माहौल दिखा। उन्होंने वहां मौजूद भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, इन तीनों इवेंट्स के मैन ऑफ द मैच आप सभी लोग हैं जो यहां रहते हैं।
सर्वोच्च सम्मान 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित अपनी यात्रा के दौरान इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त करने पर पीएम मोदी ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का है। उन्होंने कहा, यह पुरस्कार भारत और इंडोनेशिया के बीच गहरी दोस्ती का एक और शानदार प्रतीक है।
साझा विरासत और भारत का DNA राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो का आभार व्यक्त करते हुए पीएम मोदी ने उनके उस बयान को फिर याद दिलाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनमें भारत का DNA है। मोदी ने कहा कि यह DNA आपसी भरोसे और साझा विरासत पर आधारित है। उन्होंने राष्ट्रपति को भारत का सच्चा दोस्त बताते हुए कहा कि इंडोनेशिया के लोगों का प्यार और अपनापन उनके लिए हमेशा अविस्मरणीय रहेगा।
भौगोलिक निकटता और गहरे संबंध पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत और इंडोनेशिया न केवल दिल से जुड़े हैं, बल्कि भौगोलिक रूप से भी पड़ोसी हैं। उन्होंने भारत के ग्रेट निकोबार द्वीप और इंडोनेशिया के आचे प्रांत के बीच की कम दूरी का हवाला देते हुए दोनों देशों के ऐतिहासिक और रणनीतिक महत्व पर भी रोशनी डाली।
#WATCH | Indonesia: At a community event in Jakarta, Prime Minister Narendra Modi says, ...India and Indonesia are close not only at heart but are also immediate neighbours geographically. The distance between India s Great Nicobar Island and Indonesia s Aceh is approximately… pic.twitter.com/6VGHgPSsEV
— ANI (@ANI) July 7, 2026
अब राजनीति का नहीं, धर्म रक्षा का है संकल्प: दिग्विजय सिंह की अयोध्या यात्रा पर मचा सियासी घमासान
दिल्ली-NCR में झमाझम मानसून: उमस भरी गर्मी से मिली राहत, बारिश के साथ बदला मौसम
E20 फ्यूल विवाद: भारत का खंडन और भूटान के दावे से उलझा मामला
यह अभी शुरुआत है : सूर्यकुमार यादव ने अफवाहों को नकारा, युवा वैभव सूर्यवंशी को दिया खास मंत्र
आईटीआई के लड़कों का अतरंगी डांस वीडियो हुआ वायरल, यूजर्स बोले - स्वैग तो देखो!
फ्री बाइक का दावा: क्या सच में आधार कार्ड पर मिल रही है मुफ्त बाइक? जानें सच्चाई
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 2015 वर्ल्ड कप के हीरो शापूर जादरान का 38 वर्ष की आयु में निधन
रामायणम पार्ट-1 का ट्रेलर मचाएगा धूम, दीवाली पर रणबीर कपूर और रजनीकांत के बीच हो सकती है महा-टक्कर
मालिकों ने की बदतमीजी, अपमान नहीं भुला सका : टिम डेविड ने MI विवाद पर तोड़ी चुप्पी, RCB के लिए कही बड़ी बात
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर: एसआईटी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, 70 बार कैमरे में कैद हुई चढ़ावे की चोरी