तेहरान: ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को अंतिम विदाई दी जा रही है। राजधानी तेहरान में उनके जनाजे में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ी है। हालांकि, इस गमगीन माहौल के बीच इजरायल ने ईरान के नए नेतृत्व को सीधे तौर पर चेतावनी देकर तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है।
इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने एक आक्रामक रुख अपनाते हुए ईरानी नेतृत्व को खुली चुनौती दी है। काट्ज ने कहा कि अगर ईरान ने उनके देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। इजरायली मीडिया के अनुसार, यह चेतावनी विशेष रूप से ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और अन्य शीर्ष कमांडरों को लक्षित करके दी गई है।
रक्षा मंत्री काट्ज ने दावा किया कि अली खामेनेई इजरायल को पूरी तरह खत्म करने की योजना पर काम कर रहे थे। उन्होंने कहा, इसी वजह से उन्हें निशाना बनाया गया। हम अपनी सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। काट्ज ने पहले भी मोजतबा खामेनेई के इजरायल के निशाने पर होने की बात कही थी, जिस पर ईरान ने कड़ी आपत्ति जताई थी।
इजरायल की धमकियों पर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सख्त लहजे में जवाब दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि ईरान के किसी भी शीर्ष नेता पर हमला किया गया, तो ईरान इसका करारा जवाब देगा। ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अपनी संप्रभुता और नेतृत्व की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।
पूर्व सुप्रीम लीडर के अंतिम संस्कार को लेकर ईरान पूरी तरह एलर्ट मोड पर है। पूरे तेहरान को सुरक्षा के कड़े घेरे में ले लिया गया है, जिसे एक अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। जनाजे के दौरान सुरक्षा इंतजाम इतने सख्त हैं कि चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अनहोनी या आतंकी घटना को टाला जा सके।
भले ही ईरान और अमेरिका के बीच औपचारिक युद्ध थमा हो, लेकिन मिडिल ईस्ट में बारूद का ढेर अभी भी सुलग रहा है। एक तरफ ईरान में शोक की लहर है, तो दूसरी तरफ इजरायल लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है। इन हमलों में अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे पूरे क्षेत्र में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।
Massive crowds flood Azadi Square for Khamenei s funeral procession. pic.twitter.com/W0gZUA0eET
— علمدار🚩 (@Allamdar110) July 6, 2026
नाटो समिट से ठीक पहले यूक्रेन पर रूस का महा-हमला , 68 मिसाइल और 351 ड्रोन्स से मचाई तबाही
चलती ट्रेन में बच्ची को भूल गई माँ, अनजान शख्स ने दिखाई ऐसी दरियादिली; वीडियो देख लोग बोले- सलाम है भाई
मानसून की मार: देशभर में बारिश और बाढ़ का तांडव, 10 बड़े हादसों से थमा जनजीवन
नीट यूजी 2026: फीस रिफंड में छात्रों की सुस्ती, 14.50 लाख ने अब तक नहीं दी बैंक डिटेल्स
कर्नाटक: वोटर वेरिफिकेशन में धांधली का आरोप, मस्जिदों और मैरिज हॉल में भरे जा रहे SIR फॉर्म; BJP-JDS ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया
जम्मू-कश्मीर के फलों की ग्लोबल उड़ान: पहली बार अरेको चेरी और सेंट्रोज बेर का एक्सपोर्ट, किसानों की कमाई में भारी उछाल
लाइव मैच में मौत का तांडव: क्रीज पर गिरे क्रिकेटर ने तोड़ा दम, वीडियो देख दहल उठा खेल जगत
प्लेइंग-XI से बाहर होते ही गौतम गंभीर और संजू सैमसन के बीच हुई लंबी चर्चा, वीडियो हुआ वायरल
हमीरपुर में खाकी का लव ट्रायंगल: सिपाही को पत्नी के साथ रंगे हाथों पकड़ने पहुंची असली पत्नी, जमकर हुआ हंगामा
लॉकअप 2 में मचेगा बवाल: नए जेलर बनकर एंट्री करेंगे करण कुंद्रा और एल्विश यादव!