अगर आप आज सोमवार को सहरसा के मॉडल सदर अस्पताल में इलाज कराने जा रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। रविवार की छुट्टी के कारण आज अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ रहने की संभावना है। प्रशासन ने मरीजों की सुविधा के लिए डॉक्टरों की सूची जारी कर दी है।
गायनी विभाग में डॉक्टरों की तैनाती सोमवार को महिला मरीजों की संख्या सबसे अधिक रहती है। गायनी विभाग में डॉ. प्रभा वर्मा ओपीडी में परामर्श देंगी। वहीं, इमरजेंसी प्रसव गृह (लेबर रूम) में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. नेहा और रात 8 बजे से अगली सुबह 8 बजे तक डॉ. कुमारी भारती तैनात रहेंगी।
प्रमुख ओपीडी विभागों के डॉक्टर अस्पताल प्रशासन ने विभिन्न विभागों के लिए जिम्मेदारी तय कर दी है:
इमरजेंसी में कौन संभालेगा मोर्चा? आपातकालीन कक्ष में 24 घंटे चिकित्सा सेवा बनी रहेगी। सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. अनिल कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक डॉ. आशीष कुमार और रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. रोहित कुमार ड्यूटी पर रहेंगे। साथ ही, डॉ. प्रभा शंकर सुमन सर्जन ऑन कॉल और डॉ. जयंत आशीष फिजिशियन ऑन कॉल के रूप में उपलब्ध रहेंगे।
ओपीडी समय और पंजीकरण की जानकारी अस्पताल की ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक खुलेगी। मरीज अपना पंजीकरण सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक करवा सकते हैं। पंजीकरण शुल्क मात्र 2 रुपये है।
अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को सलाह दी है कि भीड़ को देखते हुए समय से पहले पहुंचें, ताकि पंजीकरण और इलाज में अनावश्यक देरी से बचा जा सके।
*बांकीपुर उपचुनाव के ऐलान के बाद हटने लगे पोस्टर बैनर.#Bankipur #Bihar #Election #prabhatkhabar pic.twitter.com/3FuzKr2d51
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) July 5, 2026
दिल्ली में पानी का संकट: आज और कल इन इलाकों में नल रहेंगे सूखे, देखें पूरी लिस्ट
सतलुज पर छिड़ा विवाद: ओटीटी से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म, हरभजन सिंह बोले- सच दबाया नहीं जा सकता
पेंटागन की बादशाहत खत्म: मिस्र ने खड़ा किया दुनिया का सबसे विशाल ऑक्टागन
जूनियर एनटीआर की फिल्म पर बढ़ा विवाद: भगवान मुरुगन के चित्रण को लेकर दी गई बैन की धमकी
विंबलडन का नया किंग : नोवाक जोकोविच ने तोड़ा रोजर फेडरर का 105 जीत का महा-रिकॉर्ड
मिडिल ईस्ट में हलचल के बीच कतर पहुंचे जयशंकर, रणनीतिक साझेदारी और शांति पर हुई अहम चर्चा
रिलीज के 48 घंटे बाद ही जी5 से गायब हुई सतलज , सेंसरशिप पर छिड़ा बड़ा घमासान
दिलजीत दोसांझ की सतलुज पर लगा ग्रहण: रिलीज के तीसरे दिन ही प्लेटफॉर्म से हटाई गई फिल्म
शादी के ढाई महीने बाद ही उजड़ा सुहाग: सरकारी अफसर के घर बहू की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
FIFA वर्ल्ड कप 2026: ब्राजील का सफर खत्म, नेमार ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा