दिलजीत दोसांझ की बहुप्रतीक्षित फिल्म सतलुज (पूर्व नाम पंजाब 95 ) के प्रशंसकों को एक बड़ा झटका लगा है। मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित यह बायोग्राफी 3 जुलाई, 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी, लेकिन रिलीज के महज तीन दिन बाद ही इसे प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है।
दर्शकों को मिला कंटेंट अनअवेलेबल का मैसेज सोशल मीडिया पर कई दर्शकों ने शिकायत की कि फिल्म देखते समय अचानक रुक गई। इसके बाद जब उन्होंने दोबारा देखने का प्रयास किया, तो फिल्म वहां से गायब थी। शिकायतों के बढ़ते ही प्लेटफॉर्म ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि कर दी कि फिल्म को अगले आदेश तक के लिए भारत में हटा दिया गया है।
प्लेटफॉर्म ने दी सफाई ओटीटी प्लेटफॉर्म ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि वे फिल्म के साथ मजबूती से खड़े हैं। बयान में कहा गया, हम इसे जल्द ही वापस लाने के लिए उचित प्रक्रिया की तलाश कर रहे हैं। मौजूदा हालातों के चलते इसे हटाना पड़ा है। हालांकि, प्लेटफॉर्म ने मौजूदा हालातों का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया है, जिससे अटकलों का बाजार गर्म है।
4 साल का लंबा इंतजार यह फिल्म पिछले चार वर्षों से सेंसर बोर्ड के विवादों और कानूनी अड़चनों में फंसी थी। आखिरकार रिलीज होने पर दर्शकों और क्रिटिक्स से इसे जबरदस्त सराहना मिली थी। ऐसे में अचानक इसे हटाए जाने से दर्शक खासे निराश हैं।
हरभजन सिंह ने की कहानी की तारीफ फिल्म पर चल रहे विवाद के बीच पूर्व क्रिकेटर और सांसद हरभजन सिंह ने फिल्म की सराहना की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, जसवंत सिंह खालड़ा की कहानी ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं, तो समाज का क्या होता है? दिलजीत दोसांझ और हनी त्रेहान ने इस अहम मुद्दे को पर्दे पर लाकर बहुत हिम्मत दिखाई है।
फिल्म की पृष्ठभूमि और कास्ट हनी त्रेहान द्वारा निर्देशित सतलुज , मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा की साहसी जीवन यात्रा है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ अर्जुन रामपाल, कंवलजीत सिंह, सुविंदर विक्की और गीतिका विद्या ओल्यान जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह फिल्म विवादों से बाहर निकलकर दोबारा दर्शकों के बीच उपलब्ध हो पाएगी या नहीं।
Jallianwala Bagh stands as one of history’s greatest massacres. It was carried out by a colonial regime. But the question that haunts me after watching Jaswant Singh Khalra is different:
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) July 5, 2026
What is more painful than oppression by an outsider? When those entrusted to protect their… pic.twitter.com/zb71vPhKss
36 घंटे बाद भी अनसुलझी रिजवान आलम हत्याकांड की गुत्थी; पत्नी और संदिग्ध हिरासत में
भारत का गेम-चेंजर कदम: IIT मद्रास और IIT कानपुर लाए देश का पहला बैचलर ऑफ साइबर सिक्योरिटी कोर्स
116 साल की उम्र में अद्भुत जज्बा: दादी ने चढ़ीं तिरुमाला की 3550 सीढ़ियां, भक्ति देख दुनिया हैरान
सावधान! कहीं आप भी तो नहीं पी रहे ज़हर? बाराबंकी में केमिकल वाली चाय फैक्ट्री का भंडाफोड़
फलका के मदरसों में प्रशासनिक हड़कंप: औचक निरीक्षण में खुलीं पोल, भू-माफियाओं पर एक्शन की तैयारी
दिल्ली में मानसून की पहली बारिश: राहत के साथ आई आफत, जलभराव से ठप हुआ शहर
लॉक अप 2: कंगना रनौत की वापसी ने फराह-रितेश की होस्टिंग पर खड़े किए सवाल
राम मंदिर चंदा विवाद: 1,400 करोड़ का हिसाब और चंपत राय के इस्तीफे पर मौलाना रशीदी ने खड़े किए गंभीर सवाल
T20 वर्ल्ड कप फाइनल में मॉम पावर : गोद में बेटा लिए राष्ट्रगान के लिए उतरीं इंग्लिश कप्तान, वीडियो हुआ वायरल
लॉकअप 2 में कंगना रनौत का धमाका: कंटेस्टेंट योगेश रावत को लगाई फटकार, बोलीं- शर्म कर लो!