बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान एक बार फिर चर्चा में हैं। 5 जुलाई को आमिर खान ने गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधकर अपने जीवन की नई शुरुआत की है। लंबे समय से चल रही इन अटकलों पर अब आधिकारिक मुहर लग गई है।
शादी के वीडियो और तस्वीरों की धूम सोशल मीडिया पर आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस कपल को दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखकर बेहद उत्साहित हैं। शादी समारोह के दौरान दोनों की केमिस्ट्री ने सबका दिल जीत लिया।
गौरी के इमोशनल वेडिंग वाउ इस शादी का सबसे खास और भावुक पल वह था जब गौरी स्प्रैट ने आमिर के लिए अपने वेडिंग वाउ (प्रतिज्ञा) पढ़े। उन्होंने कहा, मैं, गौरी स्प्रैट, आमिर खान को अपना सहारा, अपना पार्टनर और अपना कानूनी पति मानती हूं। इस दौरान वहां मौजूद मेहमानों की आंखें नम हो गईं। गौरी का बेटा भी इस खास पल में उनके साथ मौजूद रहा।
शादी के बाद खुशी से झूम उठे आमिर शादी की रस्में पूरी होने के तुरंत बाद आमिर खान अपनी पत्नी गौरी के साथ बेहद खुश नजर आए। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें गौरी शादी के पेपर्स पर साइन करने के बाद अपनी खुशी जाहिर कर रही हैं। आमिर और गौरी को गले मिलते और डांस करते हुए देखकर फैंस लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।
इरफान पठान ने दी बधाई पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने भी इस खास मौके पर कपल को अनोखे अंदाज में शुभकामनाएं दीं। इरफान ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी के वीडियो की एक रील साझा की, जिसमें आमिर और गौरी एक-दूसरे के साथ डांस करते और प्यार भरे पलों को साझा करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कामना की कि दोनों का नया सफर हमेशा खुशियों और हंसी से भरा रहे।
#AamirKhan greets the media as they wish him Shaadi Mubarak. ❤️#FilmfareLens pic.twitter.com/sv0iuc2K46
— Filmfare (@filmfare) July 5, 2026
अहमदाबाद-गांधीनगर को मिली बड़ी राहत: 175 करोड़ का पहला केबल-स्टेड फ्लाईओवर शुरू
ऑफिस में रोबोट का तांडव : अचानक बिगड़ा बैलेंस, लोगों पर बरसाने लगा लात-घूंसे!
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो कुख्यात शूटर एनकाउंटर में ढेर, हांसी जिम संचालक हत्याकांड का बदला पूरा
IND vs ENG: तीसरे टी-20 के लिए फिर बदली टाइमिंग, अब देर रात होगा मुकाबला; नोट कर लें सही समय
वैभव सूर्यवंशी का सुपरमैन कैच: आलोचकों के मुंह पर जड़ा ताला, फील्डिंग को बताया अपनी ताकत
मुंबई में कुदरत का प्रलय: रेड अलर्ट के बीच थमी रफ्तार, पानी में डूबे शहर
पैराग्लाइडिंग का खौफनाक वीडियो वायरल: क्या भारत में एडवेंचर स्पोर्ट्स की जान है सुरक्षित?
बहादुरगढ़ एनकाउंटर: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो कुख्यात शूटर ढेर, जिम ट्रेनर हत्याकांड का हुआ अंत
2027 में सपा का होगा सफाया , BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे के बीच ओपी राजभर का बड़ा दावा
मैं लड़कियों की तरफ आकर्षित रही हूं : गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला का चौंकाने वाला खुलासा