अफगानिस्तान की शपेगीजा क्रिकेट लीग में देखने को मिला एक हैरान कर देने वाला नज़ारा। एक फैन ने मैदान पर घुसकर अफगान स्टार रहमानुल्लाह गुरबाज की कैप छीनी और रफूचक्कर हो गया।
मैच के दौरान अक्सर फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों से मिलने के लिए सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान पर पहुंच जाते हैं। लेकिन इस बार मामला कुछ अलग था। मिस एनाक नाइट्स के कप्तान रहमानुल्लाह गुरबाज फील्डिंग कर रहे थे, तभी एक सिरफिरा फैन तेजी से उनकी ओर बढ़ा। सबको लगा कि वह सेल्फी लेगा, लेकिन उसने चालाकी से गुरबाज के सिर से उनकी कैप उतारी और वहां से भाग खड़ा हुआ।
सुरक्षा गार्ड्स की खुली पोल फैन की इस हरकत से स्टेडियम में मौजूद हर कोई दंग रह गया। सुरक्षा गार्ड्स उसे दबोचने के लिए दौड़े, लेकिन वह बेहद फुर्तीला निकला। उसने गार्ड्स को छकाया और बाउंड्री के पास लगे होर्डिंग बोर्ड को फांदकर गायब हो गया। इस पूरे ड्रामे के दौरान गुरबाज भी हैरान रह गए और अपनी कैप छिन जाने के बाद सिर्फ हंसते हुए नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
गुरबाज की टीम ने दर्ज की जीत घटना चाहे जो भी रही हो, लेकिन मैदान पर गुरबाज का दिन शानदार रहा। इस मैच में गुरबाज की टीम मिस एनाक नाइट्स ने बंद-ए-अमीर ड्रैगन्स को करारी शिकस्त दी।
पहले गेंदबाजी करते हुए नाइट्स ने ड्रैगन्स को महज 114 रनों पर ढेर कर दिया। जवाब में गुरबाज की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 9.4 ओवर में ही जीत हासिल कर ली और अपने कप्तान को एक बड़ी जीत का तोहफा दिया।
🚨 SOMETHING FUNNY HAPPENED IN AFGHANISTAN 🚨
— Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) July 3, 2026
- A pitch invader ran into Rahmanullah Gurbaz on the field during today’s Shpageeza match, grabbing his cap before making a quick exit 🤪
- A must watch 👇pic.twitter.com/e9hGe3nmOT
केतन अग्रवाल हत्याकांड: पुलिस कस्टडी में मिडिल फिंगर विवाद पर सिया के पिता की सफाई, बताया पूरा सच
अयोध्या राम मंदिर चंदा घोटाला: गोवा में केजरीवाल की हुंकार, कहा- दोषियों को मिले सख्त सजा
18 साल की सफल इंजीनियरिंग को छोड़ चुनी मेडिकल की राह; 40 की उम्र में MBBS कर बनीं डॉक्टर
MP: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! पढ़ाने को कहा तो टीचर ने क्लास से धक्के देकर निकाला
राम मंदिर दान विवाद: चंपत राय का पुराना वीडियो वायरल, सवालों के घेरे में क्या सच छिपाया गया?
लू से बेहाल यूरोप को ईरान का अजीब ऑफर: बैन हटाओ, एसी ले जाओ और जान बचाओ
अयातुल्ला खामेनेई का अंतिम संस्कार: भीड़ देख हैरान ट्रंप, बोले- मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर, जिम ट्रेनर की हत्या का लिया बदला
अमदाबाद का अस्तित्व खतरे में: 40 साल में 12 गांव और 11 स्कूल गंगा-महानंदा की भेंट चढ़े
एम्बाप्पे ने ठुकराया हैंडशेक, तो भड़के पराग्वे के गोलकीपर; मैदान पर हुआ बवाल