सीतामढ़ी जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस 1 मिनट 11 सेकंड के वायरल वीडियो में एक थाना प्रभारी अपने सिपाहियों को डंडे के सही और सुरक्षित इस्तेमाल का पाठ पढ़ा रहे हैं।
डंडा पीटने के लिए नहीं, बचाव के लिए है वीडियो में दरोगा साहब स्पष्ट तौर पर कह रहे हैं कि पुलिस के पास हथियार नहीं होते, इसलिए डंडा साथ रहना ज़रूरी है। लेकिन, इसका अर्थ यह बिल्कुल नहीं है कि पुलिसवाले राहगीरों या जनता पर दनादन डंडे बरसाना शुरू कर दें।
उन्होंने सिपाहियों को सख्त हिदायत दी कि डंडे का इस्तेमाल किसी को पीटने के लिए नहीं, बल्कि खुद के और कानून-व्यवस्था के बचाव के लिए करना है।
दूर से दिखाओ, मारो मत दरोगा ने चेकिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि चेकिंग के दौरान अगर दूर से कोई गाड़ी आ रही है, तो डंडे को सिर्फ दिखाकर आगाह करें।
उन्होंने समझाया कि अगर पुलिस किसी को मारती है और वह गिर जाता है, तो कानून-व्यवस्था का एक नया बखेड़ा खड़ा हो जाता है। डंडे के सिर्फ इशारे से गाड़ी चालक रुक जाएगा और अनहोनी टल जाएगी। दरोगा की मानें तो आज के दौर में छोटी-छोटी बातों पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाता है, जिससे विभाग की छवि खराब होती है।
सोशल मीडिया पर बंटी राय इस वीडियो के वायरल होने के बाद नेटिजन्स दो खेमों में बंटे नजर आ रहे हैं। जहां कुछ लोग इसे एक सराहनीय कदम मान रहे हैं और कह रहे हैं कि दरोगा साहब ने बहुत व्यावहारिक और उम्दा शिक्षा दी है।
वहीं, कुछ यूजर्स का तंज है कि पुलिस यह सीख सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के डर से दे रही है। लोगों का कहना है कि आज के दौर में कैमरे की नजर हर जगह है, इसलिए पुलिस को अब अपनी कार्यशैली में बदलाव करना ही पड़ेगा।
फिलहाल, इस वीडियो ने बिहार पुलिस की कार्यप्रणाली में शालीनता बरतने की नई बहस छेड़ दी है।
*सीतामढ़ी जिले में एक थाना प्रभारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दारोगा सिपाहियों को शालीन रहने की शिक्षा देते हुए डंडा नहीं चलाने का निर्देश दे रहे हैं। नेटिजन्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। #BIHAR pic.twitter.com/D2IUhcbDww
— NBT Bihar (@NBTBihar) July 4, 2026
ओल्ड ट्रैफर्ड में चला जैकब बेथेल का जादू: इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से दी मात, सीरीज में बनाई बढ़त
मैनचेस्टर में टीम इंडिया का सरेंडर : जीत के करीब आकर कैसे फिसली बाजी?
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका: जोफ्रा आर्चर को जड़ा पहला इंटरनेशनल छक्का, गावस्कर भी हुए मुरीद
श्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए खुशखबरी, अब रविवार को भी दौड़ेगी भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी
देशभर में मानसून का रौद्र रूप: मुंबई में रेड अलर्ट, पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का खतरा
उनसे बहुत कुछ सीखा जा सकता है... , 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर फिदा हुए श्रेयस अय्यर
बहादुरगढ़ एनकाउंटर: जिम संचालक के कातिल लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर
वर्ल्ड कप गोल्डन बूट की जंग: मेसी नंबर-1, एम्बाप्पे से लेकर हालैंड तक कौन किस पर भारी?
वैभव सूर्यवंशी ने बनाया डेब्यू का रिकॉर्ड, लेकिन क्या वो हैं दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी?
मरंगा का आदित्यधाम : जहां बियाडा के औद्योगिक शोर में गूंजती है सूर्यदेव की स्तुति