पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ गया है। विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर छिड़ी वर्चस्व की लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य के अचानक इस्तीफे ने पार्टी की नींव हिला दी है।
पार्टी के भीतर मचे इस घमासान के पीछे 15 जून को लिखा गया एक पत्र है। ममता बनर्जी ने भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के सचिव को एक गोपनीय चिट्ठी भेजी थी। इसमें स्पष्ट किया गया था कि टीएमसी की ओर से चुनाव आयोग के साथ संवाद या किसी भी सांगठनिक फैसले के लिए सिर्फ दो नेता ही अधिकृत होंगे—राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और संयुक्त सचिव डेरेक ओब्रायन।
ममता बनर्जी ने इस पत्र के जरिए साफ कर दिया था कि इन दो नेताओं के अलावा पार्टी का कोई भी अन्य पदाधिकारी चुनाव आयोग के समक्ष टीएमसी का प्रतिनिधित्व करने का कानूनी अधिकार नहीं रखता। इस फरमान ने पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की भूमिका को सीमित कर दिया था।
चंद्रिमा भट्टाचार्य ने 5 जून को ही प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाली थी। महज एक महीने के भीतर उनका इस्तीफा चौंकाने वाला है। जानकारों का मानना है कि 15 जून की चिट्ठी ने चंद्रिमा को हाशिए पर ला खड़ा किया था। इस्तीफे में उन्होंने विशेष रूप से जिक्र किया कि अब वह चुनाव आयोग के समक्ष अधिकृत प्रतिनिधि के तौर पर काम नहीं करेंगी, जो उनके अंदर के दर्द को बयां करता है।
यह पूरा घटनाक्रम तब हुआ जब बागी नेता रीतब्रत बनर्जी ने दिल्ली में चुनाव आयोग से मुलाकात कर 58 विधायकों के समर्थन का दावा किया। ममता का पत्र कथित तौर पर बागी गुट को चुनाव आयोग में समानांतर दावेदारी करने से रोकने की कोशिश थी। लेकिन दीदी का यह दांव उल्टा पड़ गया और चंद्रिमा जैसी वफादार नेता ने उनका साथ छोड़ दिया।
विपक्षी बीजेपी इस घटनाक्रम को टीएमसी के अंत की शुरुआत बता रही है। शंकर घोष जैसे नेताओं का कहना है कि पार्टी में अब सिर्फ पिसि-भाईपो (ममता और अभिषेक) ही रह जाएंगे। फिलहाल, चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस कदम ने ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और पार्टी में मचे गृहयुद्ध को सार्वजनिक कर दिया है।
TMC Chief Mamata Banerjee wrote a letter to the ECI Secretary Ashwani Mohal on 15th June, stating that only AITC National General Secretary Abhishek Banerjee and Joint Secretary Derek O Brien were authorised from the party for all communications with the ECI.
— ANI (@ANI) July 4, 2026
Earlier today,… pic.twitter.com/BWQFon5po9
15 साल की उम्र में इतिहास: वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार डेब्यू और दिग्गजों की खास लिस्ट में एंट्री
बिहार में अब स्टेट हाईवे पर देना होगा टोल: ‘फ्री की रेवड़ी’ बंद, अच्छी सड़कों के लिए जेब ढीली करने को रहें तैयार
जम्मू-कश्मीर: स्कूलों में एकेडमिक जिहाद का खुलासा, विवादित किताब पर 8 अफसर सस्पेंड
मुंबई में आफत की बारिश: थम गई मायानगरी, स्कूल-कॉलेज बंद, ट्रेनों-उड़ानों पर ब्रेक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: नितिन नवीन का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- मगरमच्छ के आंसू बहा रहे
बुलेट ट्रेन का सपना सच होने के करीब: 80% काम पूरा, 2027 में इस रूट पर दौड़ेगी पहली ट्रेन
मूसलाधार बारिश में पौधों को नहला रहा टैंकर, पुणे मनपा के कारनामे पर मचा बवाल
FIFA 2026: लियोनेल मेसी ने तोड़ा माराडोना का महारिकॉर्ड, रचा इतिहास
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक डेब्यू: सचिन-वॉर्न के मैजिकल ग्राउंड पर रचा नया इतिहास
जस्ट मैरिड: टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने रचाई शादी, वायरल तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका